एजेंसी न्यूज
Anti Terrorism Day 2020: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू बोले-आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों को अलग-थलग करें
Bhashaउपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने और उसे बढ़ावा देने वाले देशों को अलग-थलग करने के लिए सभी देशों को एकजुट होना चाहिए. आतंकवाद रोधी दिवस पर अपने संदेश में नायडू ने ‘‘आतंकवाद के दंश से मातृभूमि की रक्षा’’ करते हुए अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों और बेटियों को श्रद्धांजलि दी.
आग से झुलसकर बुजुर्ग महिला, उसकी बेटी और बहू की मौत
Bhashaबबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयश्याम पांडेय ने बृहस्पतिवार को बताया कि परास गांव स्थित घर में मंगलवार को खाना पकाते समय लगी आग की चपेट में आने से मुन्नी देवी (70) की मौके पर मौत हो गयी।
‘अम्फान’ ने पश्चिम बंगाल में मचाई तबाही, 12 लोगों की मौत
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले में एक पुरुष और एक महिला के ऊपर पेड़ गिर जाने से उनकी मौत हो गई। इसके अलावा हावड़ा में भी इसी प्रकार की घटना में 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लूट का सामान बरामद
Bhashaथाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात को मुठभेड़ के दौरान तीन कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार किया. इनके चार साथी मौके से भाग गए हैं. इन बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटा गया कूलर से लदा एक कैंटर तथा तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं. मुठभेड में घायल बदमाशों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
व्हाइट हाउस ने चीन की ‘‘दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों’ पर साधा निशाना
Bhashaव्हाइट हाउस के इस रिपोर्ट को जारी करने से पहले बुधवार को विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा, ‘‘मीडिया का ध्यान मौजूदा वैश्विक महामारी के खतरों पर केंद्रित है लेकिन चीन की कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा पेश की गई सबसे बड़ी चुनौती पर नहीं है।’’
नेपाल ने जारी किया नया मानचित्र, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख को अपने क्षेत्र में किया शामिल
Bhashaनेपाल सरकार ने बुधवार को अपना नया संशोधित राजनीतिक और प्रशासनिक मानचित्र जारी किया, जिसमें उसने लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को अपने क्षेत्र में शामिल किया है. नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने इस बात पर जोर दिया था कि लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा नेपाल के हैं.
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 2 दिन के नवजात की मौत, मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर हुई 339
Bhashaदक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से संक्रमित दो दिन के नवजात की मौत हो गई है जो देश में इस संक्रामक रोग से मरने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा है. देश में एक जून से लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में प्रस्तावित रियायतों के मद्देनजर संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से एक जून से खोला जाएगा.
चक्रवात तूफान अम्फान की चपेट में बंगाल और ओडिशा, 6.5 लाख को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, दर्जनों की मौत
Bhashaओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में बुधवार को 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले विकराल चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण भारी तबाही हुयी और कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. चक्रवात अपराह्न में करीब ढाई बजे पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच तट पर पहुंचा.
दिल्ली में कोविड-19 के 534 ताजा मामले, संक्रमितों की संख्या 11 हजार के पार
Bhashaइसके साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 176 हो गई है।
दिल्ली में सप्ताह के अंत तक लू चल सकती है: मौसम विशेषज्ञ
Bhashaभारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को अधिकतम 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।
नेपाल के नए नक्शे पर भारत ने कहा.. क्षेत्र के कृत्रिम विस्तार को स्वीकार नहीं किया जाएगा
Bhashaभारत की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब नेपाल सरकार ने अपने संशोधित राजनीतिक एवं प्रशासनिक नक्शे में लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को अपने क्षेत्र के तहत प्रदर्शित किया।
मुख्य सचिव के ‘‘आचरण’’ के मुद्दे पर अमरिंदर सिंह ने विधायकों संग की बैठक
Bhashaमुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, परगट सिंह और संगत सिंह गिलजियां को दोपहर के भोजन पर बुलाकर उनके साथ बैठक की।
मध्यप्रदेश में पूर्व मंत्रियों के सरकारी बंगले खाली करवाने को लेकर राजनीति गरमाई
Bhashaकांग्रेस का आरोप है कि कोरोना वायरस की महामारी में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा नीत सरकार का यह कदम बेहद शर्मनाक है, जबकि भाजपा ने इसे एक सामान्य प्रक्रिया बताते हुए कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
बस्ती में कोरोना संक्रमण के 50 मामलों में सभी प्रवासी मजदूर : डीएम
Bhashaजिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को संक्रमण के एक साथ 50 मामले आने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में कर ली गयी है ।
वित्त मंत्री की शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों से होगी मुलाकात
Bhashaयह बैठक इससे पहले 11 मई को होनी थी लेकिन प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा के चलते इसे आगे के लिये टालना पड़ा।
बैंक रिण 6.52 प्रतिशत, जमा 10.64 प्रतिशत बढ़ी
Bhashaइससे पहले 10 मई 2019 को समाप्त पखवाड़े में बैंक रिण 96.24 लाख करोड़ रुपये और जमा 125.17 लाख करोड़ रुपये थी।
तनाव बढ़ने के बीच भारत, चीन ने लद्दाख में सैनिकों क संख्या बढ़ायी
Bhashaसमझा जाता है कि भारत के शीर्ष सैन्य अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। वहीं अमेरिका ने कहा कि चीनी सैनिकों का आक्रामक व्यवहार चीन द्वारा पेश खतरे की याद दिलाता है।
गृह राज्य जाने के लिए करीब चार लाख प्रवासियों ने दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर किया पंजीकरण
Bhashaप्रशासन अब तक 65,000 लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए यातायात की व्यवस्था कर चुका है।
अम्फान ने बांग्लादेश तट पर दी दस्तक, 10 लाख लोगों की बिजली आपूर्ति बाधित, एक व्यक्ति की मौत
Bhashaचक्रवात ‘अम्फान’ करीब दो दशक में क्षेत्र में आने वाला सबसे भीषण चक्रवात है। इस चक्रवात ने बुधवार शाम में दस्तक दे दी।
कोविड-19 : देश में कोरोना वायरस के 5000 नए मामले , घरेलू उड़ानों को अनुमति देने की योजना
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों में कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि हुयी है उनके ठीक होने की दर में बढोत्तरी दर्ज की गयी है। यह दर 40 फीसदी के करीब पहुंच गयी है जो 25 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने से पहले सात प्रतिशत थी । मंत्रालय ने यह भी कहा है कि अस्पताल की जरूरत सात फीसदी से भी कम मरीजों को है ।