Anti Terrorism Day 2020: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू बोले-आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों को अलग-थलग करें

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने और उसे बढ़ावा देने वाले देशों को अलग-थलग करने के लिए सभी देशों को एकजुट होना चाहिए. आतंकवाद रोधी दिवस पर अपने संदेश में नायडू ने ‘‘आतंकवाद के दंश से मातृभूमि की रक्षा’’ करते हुए अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों और बेटियों को श्रद्धांजलि दी.

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 21 मई. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने और उसे बढ़ावा देने वाले देशों को अलग-थलग करने के लिए सभी देशों को एकजुट होना चाहिए. आतंकवाद रोधी दिवस पर अपने संदेश में नायडू ने ‘‘आतंकवाद के दंश से मातृभूमि की रक्षा’’ करते हुए अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों और बेटियों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद मानवता का शत्रु है और वैश्विक शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है। किसी भी रूप में आतंकवाद का समर्थन करने और उसे बढ़ावा देने वाले देशों को अलग-थलग करने के लिए सभी देशों को एक साथ आना चाहिए.’’

नायडू ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अकेले सुरक्षाबलों की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इस शत्रु के खिलाफ लड़ाई हर नागरिक का कर्तव्य है. उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘‘आतंकवाद को परास्त करने के लिए हर भारतवासी से देश में एकता और सौहार्द बनाए रखने की अपेक्षा करता हूं.’’ उपराष्ट्रपति सचिवालय ने इस संदेश को ट्वीट किया. यह भी पढ़े-Anti Terrorism Day 2020: आतंकवाद के अंत के लिए शुरू हुआ ‘आतंकवाद विरोधी दिवस', जानें पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ही क्यों मनाया जाता है यह दिन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आतंकवाद रोधी दिवस मनाया जाता है. उनकी 1991 में आज ही के दिन हत्या कर दी गई थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड