बस्ती में कोरोना संक्रमण के 50 मामलों में सभी प्रवासी मजदूर : डीएम

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को संक्रमण के एक साथ 50 मामले आने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में कर ली गयी है ।

जमात

बस्ती :उप्र:, 20 मई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंगलवार को सामने आये कोरोना संक्रमण के 50 मामलों में सभी प्रवासी मजदूर हैं और उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में शुरू कर दिया गया है ।

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को संक्रमण के एक साथ 50 मामले आने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में कर ली गयी है ।

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित सभी 50 लोग प्रवासी मजदूर हैं और इनमें से 14 बस्ती के हैं । बाकी 36 लोग आसपास के जिलों के हैं ।

उन्होंने बताया कि 12 मई को ये सभी लोग श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बस्ती आये थे । इस ट्रेन के एक कोच में अयोध्या के एक व्यक्ति की मृत्यु हुयी थी, जिसका शव राजकीय रेलवे पुलिस :जीआरपी: लखनउ ने उतारकर किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी :केजीएमयू: भेजा था ।

निरंजन ने बताया कि रेल अधिकारियों ने इसकी सूचना बस्ती प्रशासन को दी थी । सूचना को गम्भीरता से लेते हुए 12 मई की शाम को सात बजे ट्रेन के बस्ती पहुॅचने पर उस कोच के सभी व्यक्तियों को मेडिकल कालेज के पृथक—वास केंद्र में भेज दिया गया था । जिलाधिकारी को अयोध्या प्रशासन द्वारा यह जानकारी दी गयी थी कि लखनऊ में मृतक व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव था । हमने सभी 72 लोगों का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा ।

उन्होंने बताया कि 72 में से 36 प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित पाये गये और ये श्रमिक कुशीनगर, गोण्डा, सिद्धार्थ नगर, देवरिया आदि जिलों के निवासी हैं । इन्हें कोविड एल-1 सुविधायुक्त जवाहर नवोदय विद्यालय रूधौली, एल-2 सुविधायुक्त कैली हास्पिटल तथा सीएचसी मुण्डेरवा में उपचार के लिए रखा गया है।

निरंजन ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 104 मामले हुए है, जिसमें से दो की मृत्यु हुई है । कुल सक्रिय संक्रमण के 74 मामले हैं, जिसमें अन्य जिलों के 36 लोग शामिल हैं । कोरोना वायरस से स्वस्थ्य हुए लेागों की संख्या 28 है । जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण जिले में उत्पन्न स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज