दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 2 दिन के नवजात की मौत, मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर हुई 339

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से संक्रमित दो दिन के नवजात की मौत हो गई है जो देश में इस संक्रामक रोग से मरने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा है. देश में एक जून से लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में प्रस्तावित रियायतों के मद्देनजर संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से एक जून से खोला जाएगा.

प्रतीकात्मक तस्वीर IANS

जोहानिसबर्ग, 21 मई दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित दो दिन के नवजात की मौत हो गई है जो देश में इस संक्रामक रोग से मरने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा है.

देश में एक जून से लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में प्रस्तावित रियायतों के मद्देनजर संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में 25 और लोगों की मौत के साथ मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 339 हो गई जबकि संक्रमितों की संख्या 18,003 पर पहुंच गई है.

अभी तक इस बीमारी से कुल 8,950 लोग उबर चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ज्वेली मिजे ने बुधवार को कहा, ‘‘यह बताते हुए दुख हो रहा है कि कोविड-19 से एक नवजात बच्चे की मौत हो गई है. संक्रमण से नवजात की मौत का यह पहला मामला है. इस बच्चे का जन्म दो दिन पहले हुआ था और वह समय पूर्व जन्मा था.’’

यह भी पढ़ें: कोविड-19 : देश में कोरोना वायरस के 5000 नए मामले , घरेलू उड़ानों को अनुमति देने की योजना

उन्होंने बताया, ‘‘बच्चे के फेफड़ों में दिक्कत थी जिसके चलते उसे जन्म के तुरंत बाद वेंटीलेटर पर रखा गया.’’ उन्होंने बताया कि इस बच्चे की मां पहले संक्रमित पाई गई थी. मिजे ने बताया कि पिछले 24 घंटों में इस संक्रामक रोग से जान गंवाने वाले लोगों में एक स्वास्थ्य देखभाल कर्मी भी शामिल है.

मिजे ने पहले कहा था कि दक्षिण अफ्रीका लॉकडाउन में ढील देने के मापदंड पर खरा नहीं उतरता है.

लेकिन बढ़ती बेरोजगारी और गरीबी के बीच संभावना जताई जा रही है कि देश में अर्थव्यवस्था को चरमराने से बचाने के लिए एक जून से लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में ढील दी जाएगी. सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से एक जून से खोला जाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड