एजेंसी न्यूज
गुजरात में कोरोना वायरस के 398 नए मामले सामने आये, 30 की मौत
Bhashaएक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राजस्थान के बूंदी जिले से दो हजार से अधिक प्रवासी श्रमिक अपने घर भेजे गये : प्रशासन
Bhashaअधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इसी प्रकार 1200 से अधिक प्रवासी श्रमिक देश के अन्य हिस्सों से यहां वापस आये हैं ।
मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने राजस्थान की जनता के लिये क्या किया : कटारिया
Bhashaकटारिया ने कहा,' मुख्यमंत्री को बयानबाजी करने की बजाय आमने सामने आकर बताना चाहिए कि उन्होंने राजस्थान की जनता के लिये क्या किया है।'
तेलंगाना से 75 विशेष ट्रेन चलाई गई, केन्द्र ने कोई मदद नहीं की : के टी रामाराव
Bhashaमुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे राव ने ट्वीट किया कि एक जिम्मेदार सरकार की तरह तेलंगाना ने विभिन्न राज्यों के लिए 75 श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाईं और एक लाख से अधिक लोगों को उनके घर भेजा।
एक जून से चलेंगी यात्री ट्रेनें, कल सुबह दस बजे से होगी बुकिंग
Bhashaइससे पहले जारी एक बयान में रेलवे ने कहा था कि ये ट्रेनें पूरी तरह से वातानुकूलित होंगी। किंतु बुधवार को उसने कहा कि इन ट्रेनों में एसी और गैर एसी, दोनों तरह के कोच होंगी जो पूरी तरह आरक्षित होंगी।
गतिरोध समाप्त : कांग्रेस की बसें राजस्थान-उप्र सीमा से वापस लौटीं
Bhashaकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक वीडियो संदेश में कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार फंसे हुए प्रवासी कामगारों की घर वापसी के लिए मदद का उपयोग नहीं करना चाहती तो पार्टी उन 1,000 बसों को वापस ले रही है जिनकी व्यवस्था उसने की थी।
कर्नाटक में कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
Bhashaविपक्षी पार्टी ने कोरोना वायरस संकट से निपटने और इस संकट की स्थिति में मदद के लिए पैकेज की घोषणा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा।
इस वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि कोविड-19 की स्थिति पर निर्भर करेगी: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट
Bhashaवित्त मंत्रालय के आर्थिक मामले विभाग द्वारा तैयार इस रिपोर्ट में हालांकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के उस नोट का जिक्र किया गया है जिसमें भारत की आर्थिक वृद्धि चालू वित्त वर्ष के दौरान 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।
भारत की तुलना में अत्यधिक प्रभावित देशों में 83 प्रतिशत अधिक मौत, 34 प्रतिशत अधिक संक्रमण
Bhashaकोविड-19 के कारण भारत में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3,303 हो गया और कुल मामलों की संख्या 1,06,750 हो गयी। मंगलवार सुबह आठ बजे से लेकर अगले 24 घंटे के दौरान 140 लोगों की मौत हुई।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 14 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 107 हुई
Bhashaउन्होंने बताया कि चार महिलाओं समेत 13 लोग कांगड़ा जिले में और एक व्यक्ति कुल्लू जिले में संक्रमित पाया गया। यह कूल्लू में संक्रमण का पहला मामला है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय से अनेक नागरिकों को मदद मिलेगी : मोदी
Bhashaमोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किये गए जिसमें खास तौर पर प्रवासी मजदूरों, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के साथ मत्स्य क्षेत्र को अवसर प्रदान करने एवं आसान कर्ज उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।’’
कर्नाटक में कोरोना वायरस के 67 नये मामले सामने आये, कुल मामले बढ़कर 1,462 हुए
Bhashaकर्नाटक में कोविड-19 से जुड़े मामलों के प्रवक्ता एवं मंत्री एस सुरेश कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सामने आये 67 नये मामलों में से 52 ने पूर्व में अंतरराज्यीय यात्रा की है। 51 पड़ोसी महाराष्ट्र से जबकि एक आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम का है।’’
सीतारमण ने कहा, उद्योगजगत को श्रमिकों के साथ नए ढंग से संबंध बनाने की जरूरत
Bhashaभारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सदस्यों के साथ परिचर्चा के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि उद्योग के लोगों को श्रमिकों के साथ व्यवहार का ऐसा उदाहरण स्थापित करना होगा जो सभी को स्वीकार्य हो। सीआईआई 2020 में अपनी स्थापना की 125वीं वर्षगांठ मना रहा है।
केवल कंपनी के स्तर का लेन देन करने वाली इकाइयों के लिए भीम, रूपे अनिवार्य नहीं
Bhashaकेंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि कानून की धारा 269एसयू उन व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा जो केवल बी2बी सौदा करते हैं। यानी वे खुदरा ग्राहकों के साथ सौदा नहीं करते....बशर्ते ठीक पहले के वर्ष में उनकी 95 प्रतिशत सकल प्राप्ति नकदी के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से हुई हो।’’
कोविड-19 : अहमदाबाद में मृतकों की संख्या 600 के पार, 271 नए मामले
Bhashaराज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित अहमदाबाद में 107 मरीज स्वस्थ हो गए जिसके बाद संक्रमण से मुक्त हुए लोगों की संख्या 3,130 तक पहुंच गई है।
नेपाल के नया नक्शा जारी करने पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा.. क्षेत्र के कृत्रिम विस्तार को स्वीकार नहीं किया जायेगा
Bhashaभारत की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब नेपाल सरकार ने अपने संशोधित राजनीतिक एवं प्रशासनिक नक्शे में लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को अपने क्षेत्र के तहत प्रदर्शित किया ।
गौतम बुद्ध नगर में 31 मई तक धारा 144 विस्तारित
Bhashaअपर पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से भारत तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार द्वारा पूरे देश में दिनांक 31 मई 2020 तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस संबंध में शासन स्तर एवं स्थानीय स्तर पर भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
चीन ने कोरोना वायरस प्रकोप को जल्द नियंत्रण में लाने के लिए समाजवादी व्यवस्था को श्रेय दिया
Bhashaकोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए हाल में संपन्न हुई विश्व स्वास्थ्य सभा (डबल्यूएचए) के सत्र में दबाव में आए चीन ने विश्व निकाय द्वारा पारित सर्वसम्मत प्रस्ताव का स्वागत किया और कोविड-19 महामारी के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया का एक स्वतंत्र ‘‘व्यापक मूल्यांकन’’ का आह्वान किया।
रिलायंस के राइट इश्यू को निवेशकों का जोरदार समर्थन, मूल्य 40 प्रतिशत उछला
Bhashaपेट्रोलियम से लेकर दूरंसचार तक विविध कारोबार करने वाली कंपनी आरआईएल ने 53,125 करोड़ रुपये के मेगा राइट इश्यू की घोषणा की है। यह राइट इश्यू बुधवार को शेयरधारकों की खरीदारी के लिये खुल गया है।
इज़राइल की अदालत ने नेतन्याहू को पेश होने का आदेश दिया
Bhashaअदालत ने अनुरोध को खारिज करते हुए कहा कि आरोप पढ़े जाने के दौरान आरोपी का उपस्थित होना नियम है और नेतन्याहू को इस मामले में छूट देने का कोई आधार नहीं है।