RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 52nd Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 52वां मुकाबला 9 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस (RR vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी 10 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत मिली है, जबकि 4 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: CSK Playoffs Scenario In IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच, जानिए सीएसके का पूरा समीकरण

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से 9 मई को होगा. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने छह मुकाबले जीते हैं और चार में हार झेली है. वहीं, शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस ने भी छह मुकाबले जीते हैं और चार में हार का सामना किया है. अब राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (RR vs GT Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 6 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें एक मैच गुजरात टाइटंस ने 58 रन से जीता था, जबकि दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई टीम को मजबूती देंगे. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम शानदार फॉर्म में है. बल्लेबाजी में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (RR vs GT Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. हालिया फॉर्म और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए गुजरात टाइटंस को बढ़त मिल सकती है. हालांकि राजस्थान रॉयल्स जैसी मजबूत टीम को उसके घरेलू मैदान पर हल्के में नहीं लिया जा सकता.

राजस्थान रॉयल्स की जीत की संभावना: 48%
गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना: 52%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs GT 52nd T20 Match Playing Prediction)

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार.

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.