एजेंसी न्यूज
पांच करोड़ से अधिक भारतीयों के पास हाथ धोने की सुविधा नहीं, उन्हें जोखिम बहुत ज्यादा: अध्ययन
Bhashaअमेरिका में वाशिंगटन विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ हैल्थ मैट्रिक्स ऐंड इवेल्यूएशन (आईएचएमई) के शोधकर्ताओं ने कहा कि निचले एवं मध्यम आय वाले देशों के दो अरब से अधिक लोगों में साबुन और साफ पानी की उपलब्धता नहीं होने के कारण अमीर देशों के लोगों की तुलना में संक्रमण फैलने का जोखिम अधिक है। यह संख्या दुनिया की आबादी का एक चौथाई है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कहा- COVID-19 की जांच में 1000 गुना हुई वृद्धि
Bhashaभारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित हर व्यक्ति की जांच के लिए 20 से अधिक ऐसे नमूनों की जांच की गई जो संक्रमित नहीं पाए गए. शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान संस्था ने कहा कि जनवरी में भारत के पास कोविड-19 की जांच के लिए केवल एक प्रयोगशाला थी.
दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर फंसा व्यक्ति आखिरकार पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना
Bhashaबुधवार दोपहर को परेशान होकर दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर एक फ्लाईओवर के नीचे बैठे शमशाद को उसकी मां और भाभी का फोन आया और उसे पता चला कि उसके पिता नहीं रहे।
IPL 2020 को लेकर बीसीसीआई अधिकारी राहुल जौहरी ने दिया बयान, कहा- गंभीर क्रिकेट गतिविधियां मानसून के बाद हो सकती हैं शुरू, IPL के आयोजन को लेकर आशावान
Bhashaभारतीय क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने कहा है कि गंभीर क्रिकेट गतिविधियां मानसून के बाद ही शुरू हो पाएंगी लेकिन वह इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर ‘आशावादी’ हैं. अनिवार्य सुरक्षा कदमों के तहत 14 दिन के पृथकवास की बात चल रही है जिसका कार्यक्रम पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है.
पूनिया के खिलाफ नोएडा में मामला दर्ज
Bhashaपूनिया को हरियाणा की करनाल पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
देश में कोविड-19 के मामले 1,12,359 तक पहुंचे; मृतकों की संख्या 3,435 हुई
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी 63,624 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 45,299 लोग ठीक हो चुके हैं।
पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि: विज्ञापन का पैसा श्रमिकों की मदद पर खर्च करेगी कांग्रेस
Bhashaकांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर इस बार विज्ञापन जारी नहीं किया है और अब यह पैसा कोरोना महामारी में मुसीबत का सामना कर रहे श्रमिकों की मदद पर खर्च किया जाएगा. गौरतलब है कि 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती बम विस्फोट में राजीव गांधी की हत्या कर दी गयी थी.
चक्रवात तूफान ‘अम्फान’ से बांग्लादेश में तबाही, सात लोगों की मौत
Bhashaकरीब दो दशकों में क्षेत्र में अब तक के सबसे विनाशकारी चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ ने बुधवार शाम को बांग्लादेश में दस्तक दी। यह चक्रवात ‘सिद्र’ के बाद से सबसे शक्तिशाली तूफान है। 2007 में ‘सिद्र’ चक्रवात से करीब 3,500 लोगों की मौत हुई थी।
घरेलू उड़ानें 25 मई से शुरू होंगी: AAI ने जारी की SOP-आरोग्य सेतु ऐप 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए जरूरी नहीं
Bhashaभारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने 25 मई से घरेलू उड़ानों का परिचालन पुन: शुरु करने के लिए बुधवार को हवाईअड्डा संचालकों के लिहाज से मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जिसमें कहा गया है कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य नहीं है. एएआई की ओर से जारी एसओपी की प्रति पीटीआई को प्राप्त हुई है. एसओपी में कहा गया है, ‘‘यात्रियों को हवाईअड्डा टर्मिनल इमारत में प्रवेश से पहले एक निश्चित स्थान पर थर्मल स्क्रीनिंग के लिए स्क्रीनिंग क्षेत्र से अनिवार्य रूप से गुजरना होगा.’’
कोविड-19 का प्रकोप खत्म के बाद भारत को बाजार के अनुकूल नजरिया अपनाना होगा: अमेरिकी राजनयिक
Bhashaदक्षिण और मध्य एशिया के लिए विदेश विभाग की कार्यवाहक सहायक मंत्री एलिस वेल्स ने कहा कि अमेरिका व्यापार समझौता चाहता है, लेकिन भारत ऐसा नहीं कर पाया।
इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 2,774, अब तक 107 मरीजों की हुई मौत
Bhashaदेश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 59 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,715 से बढ़कर 2,774 पर पहुंच गयी है. कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला रेड जोन में बरकरार है. जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई थी.
कोरोना वायरस: राजस्थान में तीन और लोगों की मौत, 83 नये मामले आए सामने
Bhashaइस बीच, राज्य में संक्रमण के 83 नये मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,098 हो गयी है।
COVID-19: मुंबई में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए CIFS के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
Bhashaकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए बुधवार रात दक्षिण मुंबई के एक क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. मुंबई पुलिस के 700 से अधिक कर्मियों को अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. उनमें से, 10 की बीमारी से मृत्यु हो चुकी है. कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक लागू रहेगा.
हिमाचल प्रदेश में पांच और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
Bhashaविशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने बताया कि सभी पांचों मामले सोलन जिले से सामने आए जिसे एक हफ्ते पहले कोरोना वायरस मुक्त घोषित किया गया था।
चीन में कोरोना वायरस के 33 नये मामले सामने आए; ज्यादातर मामले बिना लक्षण वाले
Bhashaचीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार, देश में लक्षण वाले दो मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें एक मामला बाहर से आया हुआ है, जिसकी पुष्टि गुरुवार को ग्वांगदोंग प्रांत में हुई और एक मामला बुधवार को शंघाई में सामने आया, जो संक्रमण के स्थानीय प्रसार का मामला है।
अमेरिका चाहता है, भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए देश में आए : वेल्स
Bhashaदक्षिण और मध्य एशियाई मामलों की निवर्तमान प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने वाशिंगटन डीसी स्थित थिंक टैंक से कहा कि हालांकि महामारी के कारण अभी वीजा प्रक्रिया चालू नहीं है।
‘‘आपत्तिजनक’’ ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता पंकज पूनिया गिरफ्तार
Bhashaएक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व सचिव पूनिया को मधुबन पुलिस थाने में करनाल के एक निवासी की लिखित शिकायत के बाद बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया।
सेंसेक्स 150 अंकों से अधिक उछला, निफ्टी ने पार किया 9,100 का स्तर
Bhashaसेंसेक्स 30,989.03 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 157.82 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 30,976.43 पर कारोबार कर रहा था।
नॉर्वे में एथलेटिक्स स्पर्धाओं की वापसी, जैकब इंगेब्राइटसन ने अपने भाई को पछाड़कर खिताब जीता
Bhashaजैकब और हेनरिक के पिता और कोच गर्ट इंगेब्राइटसन ने नॉर्वे के प्रसारणकर्ता एनआरके से कहा, ‘‘लड़कों के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज यह रही कि उन्हें सत्र की शुरुआत में अच्छा अनुभव मिला।’’