एजेंसी न्यूज
राष्ट्रपति ने पहली बार वीडियो कांफ्रेंस से विदेशी राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किये
Bhashaराष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राजदूतों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक समुदाय के समक्ष अभूतपूर्व चुनौतियां उत्पन्न हो गई हैं और यह संकट वृहद वैश्चिक सहयोग की जरूरत को रेखांकित करता है।
राज्यों की भूमिका पर केंद्र के नियंत्रण करने का बहाना नहीं हो सकता कोरोना संकट: पित्रोदा
Bhashaपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर एक लेख में उन्होंने कोरोना संकट से निपटने के संदर्भ में सरकार को कई सुझाव दिए और यह भी कहा कि एक लाख करोड़ रुपये से कम के निवेश में ही भारत के स्वास्थ्य ढांचे का कायाकल्प किया जा सकता है जिससे मौजूदा संकट एक अवसर में बदल जाएगा।
गुजरात में कोविड-19 से हुई कुल मौतों में से करीब 50 प्रतिशत मौतें अहमदाबाद सिविल अस्पताल में हुईं
Bhashaनगर निकाय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुजरात भर में कोविड-19 से अब तक हुई कुल 749 मौतों में से 351 मौतें शहर के असारवा क्षेत्र में स्थित अहमदाबाद सिविल अस्पताल में हुई हैं।
नेपाल में छह घंटे के भीतर दो बार महसूस किए गए भूकम्प के झटके
Bhashaनेपाल में बृहस्पतिवार को छह घंटे के भीतर मध्यम तीव्रता के दो भूकम्प के झटके महसूस किए गए।
पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी कदम महत्वपूर्ण लेकिन स्थायी नहीं : अमेरिका
Bhashaदक्षिण और मध्य एशियाई मामलों की निवर्तमान प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने वाशिंगटन डीसी स्थित थिंक टैंक अटलांटिक काउंसिल से कहा कि अमेरिका ऐसे व्यावहारिक कदमों को बढ़ावा देता है कि जो भारत और पाकिस्तान अपने द्विपक्षीय तनाव को कम करने के लिए उठा सकते हैं।
चक्रवाती तूफान 'अम्फान' ने पश्चिम बंगाल में मचाई तबाही, 12 लोगों की हुई मौत
Bhashaकोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तबाही मचाने वाले अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, हजारों मकान नष्ट हो गए और निचले इलाकों में पानी भर गया. भारी बारिश के कारण कोलकाता के निचले इलाकों में सड़कों और घरों में पानी जमा हो गया. राज्य सरकार ने पांच लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है.
बस में प्रवासी श्रमिकों को अवैध रूप से बिहार ले जाने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार
Bhashaअपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने कहा, ‘‘बुधवार देर रात को थाना सेक्टर 49 पुलिस, सेक्टर 51 के पास जांच कर रही थी। तभी एक बस वहां आई। पुलिस ने बस रोककर जांच की। उसमें 54 सवारियां बैठी थीं।’’
कोविड-19: एपल, गूगल ने संक्रमण को रोकने वाले एप के लिए तकनीक जारी की
Bhashaकई सरकारों ने कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए अपने फोन एप पहले ही तैयार करने की कोशिश की है, लेकिन ज्यादातर असफल रहे हैं। इनमें से कई एप को एपल और एंड्रायड पर तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा है और उन्हें व्यापक रूप से नहीं अपनाया गया। ये एप अक्सर लोगों के स्थान को ट्रैक करने के लिए जीपीएस का इस्तेमाल करते हैं, जिन पर एपल और गूगल अपने नए संस्करणों में गोपनीयता और सटीकता संबंधी चिंताओं के कारण प्रतिबंध लगा रहे हैं।
कोरोना वायरसः अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, चीन दुष्प्रचार अभियान चला रहा है
Bhashaट्रंप ने चीन द्वारा कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर निराशा जताई और दावा किया कि चीन की अक्षमता की वजह से दुनिया भर में बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई है।
देशभर में ‘कॉमन सर्विस सेंटरों’ पर शुरू होगी टिकटों की बुकिंग, और ट्रेनें चलेंगी : रेल मंत्री
Bhasha‘कॉमन सर्विस सेंटर’ ग्रामीण और दूरस्थ स्थानों पर सरकार की ई-सेवाओं को उपलब्ध कराने वाले केंद्र हैं। ये सेंटर उन स्थानों पर होते हैं जहां कम्प्यूटरों और इंटरनेट की उपलब्धता बहुत कम है या नहीं है।
हिमाचल प्रदेश में 16 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
Bhashaअधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 54 लोगों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में अब 69 लोगों का इलाज चल रहा है जिनमें से 32 मरीज कांगड़ा के हैं, 15 हमीरपुर, पांच-पांच सोलन और बिलासपुर, चार मंडी, तीन चंबा, दो-दो सिरमौर और उना तथा एक मरीज कुल्लू से है। इस संक्रामक रोग से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।
कोविड-19: बीएमसी मुंबई के प्रत्येक वार्ड में निजी अस्पतालों के 100 बेड अपने नियंत्रण में लेगा
Bhashaबृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इससे शहर में मरीजों के लिए कम से कम 2,400 और बेड उपलब्ध हो सकेंगे।
घरेलू उड़ान परिचालन के लिए दिशानिर्देश जारी: एक चेक-इन बैग की अनुमति, किराये की सीमा तय होगी
Bhashaमंत्रालय ने कहा कि वह हवाई किराए की न्यूनतम एवं अधिकतम सीमा निर्धारित करेगा और विमानन कंपनियों को कोविड-19 महामारी के दौर में इनका पालन करना होगा।
भारत पर अमेरिकी प्रतिबंधों का विचार अब भी है: शीर्ष अमेरिकी राजनयिक
Bhashaभारत ने अमेरिकी चेतावनी के बावजूद अक्तूबर 2018 में एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की पांच इकाइयां खरीदने के लिए रूस के साथ पांच अरब डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर किए थे। अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि अगर भारत इस सौदे पर आगे बढ़ेगा तो उसे ‘काउंटरिंग अमेरिकाज एडवरसरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट’ (सीएएटीएसए) के तहत अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।
घरेलू उड़ानें होंगी बहाल, 14 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य नहीं
Bhashaएएआई ने कहा कि प्रस्थान करने वाले अन्य यात्रियों को अपने मोबाइल फोन पर ऐप में पंजीयन करवाना होगा। इसका सत्यापन टर्मिनल के प्रवेश द्वार पर सीआईएसएफ कर्मी या हवाईअड्डे के कर्मी करेंगे।
कई व्यावहारिक कारणों से आईपीएल में खेलने को लेकर उत्सुक हूं: कमिंस
Bhashaकमिंस को आईपीएल की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था जिससे वह आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने थे।
ओडिशा में कोरोना वायरस से सातवीं मौत, कुल मामले 1103
Bhashaस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्विटर पर बताया कि गंजाम जिले के 85 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई थी। वह रक्तचाप से भी पीड़ित थे और हाल में सूरत से वापस आए थे।
वायरस : सामाजिक कार्यकर्ता ने भाजपा एमएलसी पर लगाया आरोप
Bhashaशहर के कार्यकर्ता संतोष बिचूकले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और सांगली जिला कलेक्टर को बुधवार को एक पत्र लिख पडलकर और उसके साथियों को 14 दिन तक पृथक करने की मांग की।
ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने को लेकर आईओए को खिलाड़ियों की जोरदार प्रतिक्रिया, एनएसएफ ने दिखाई नीरसता
Bhashaआईओए ने पांच मई को स्वीकार किया था कि मौजूदा लॉकडाउन के बीच खिलाड़ियों के प्रेरणा खोने का खतरा वास्तविक है और आउटडोर ट्रेनिंग कैसे दोबारा शुरू की जाए इसे लेकर खिलाड़ियों के अलावा कोचों और अन्य हितधारकों की प्रतिक्रिया मांगी थी।