नेपाल में छह घंटे के भीतर दो बार महसूस किए गए भूकम्प के झटके
नेपाल में बृहस्पतिवार को छह घंटे के भीतर मध्यम तीव्रता के दो भूकम्प के झटके महसूस किए गए।
(शिरीष बी. प्रधान)
काठमांडू, 21 मई नेपाल में बृहस्पतिवार को छह घंटे के भीतर मध्यम तीव्रता के दो भूकम्प के झटके महसूस किए गए।
राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केन्द्र ने बताया कि भूकम्प की वजह से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
पहला झटका तड़के पौने तीन बजे पूर्वी नेपाल के दूरस्थ दरचूला जिले में महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर तीन मापी गई।
इसके बाद 3.4 की तीव्रता का दूसरा झटका सुबह आठ बजकर 14 मिनट पर काठमांडू के 15 किलोमीटर पूर्व में भक्तपुर जिले में महसूस किया गया। भूकम्प का केन्द्र जिले के अनंतालिंगेश्वर इलाके में था।
काठमांडू शहर के आस-पास भी कुछ झटके महसूस किए गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
Tags
संबंधित खबरें
Pakistan Semi-Final Scenario After New Zealand's Defeat: इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें जिंदा, अब श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत जरूरी
England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Scorecard: कोलंबो में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, गेंविल जैक्स ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें ENG बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड
India vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े
Lucknow Super Giants New Jersey For IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने लॉन्च की नई जर्सी, ऋषभ पंत, एडेन मार्करम और मोहम्मद शमी नए रेड-ब्लू किट में आए नजर (Watch Video)
\