वायरस : सामाजिक कार्यकर्ता ने भाजपा एमएलसी पर लगाया आरोप

शहर के कार्यकर्ता संतोष बिचूकले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और सांगली जिला कलेक्टर को बुधवार को एक पत्र लिख पडलकर और उसके साथियों को 14 दिन तक पृथक करने की मांग की।

जमात

सांगली (महाराष्ट्र), 21 मई महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने विधान परिषद के नवनिर्वाचित भाजपा सदस्य गोपीचंद पडलकर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

शहर के कार्यकर्ता संतोष बिचूकले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और सांगली जिला कलेक्टर को बुधवार को एक पत्र लिख पडलकर और उसके साथियों को 14 दिन तक पृथक करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि एमएलसी कोविड-19 से प्रभावित मुम्बई और पुणे से होकर मंगलवार रात सांगली आए थे।

उन्होंने दावा किया ‘‘ बुधवार को पडलकर सम्मान सामारोह और एक शादी सहित कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हुए और सांगली की अत्पदी तहसील के कुछ गांवों में अपने समर्थकों से भी मुलाकात की।’’

संतोष ने कहा कि उन्होंने सांगली जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज की है और एमएलसी तथा उसके समर्थकों को 14 दिन तक पृथक करने की मांग की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे पास सभी वीडियो और तस्वीरें हैं, जिसे मैंने जिला प्रशासन को सौंप दिया है। ’’

पडलकर पिछले सप्ताह ही निर्विरोध विधान परिषद के सदस्य चुने गए थे।

एमएलसी ने इस मामले पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड