कई व्यावहारिक कारणों से आईपीएल में खेलने को लेकर उत्सुक हूं: कमिंस

कमिंस को आईपीएल की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था जिससे वह आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने थे।

नयी दिल्ली, 21 मई आस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) कोरोना वायरस के बाद क्रिकेट को दोबारा शुरू करने का शानदार तरीका होगा और इस बेहद प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट से इस साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी में भी मदद मिलेगी।

कमिंस को आईपीएल की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था जिससे वह आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने थे।

इस 27 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा कि वह टीम के मालिकों के संपर्क में हैं और उन्हें इस साल टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीद है।

कमिंस ने गुरुवार को एसईएन नेटवर्क से कहा, ‘‘मैं जब भी वहां टीम के मालिकों या स्टाफ से बात करता हूं तो उन्हें अब भी विश्वास है कि इस साल टूर्नामेंट का आयोजन हो पाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई व्यावहारिक कारणों से मैं इसमें खेलने के लिए उत्सुक हूं, उम्मीद करता हूं कि इसका आयोजन होगा।’’

कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में तीन लाख से अधिक लोगों की जान गई है और क्रिकेट सहित लगभग सभी खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं।

कमिंस ने कहा, ‘‘यह (आईपीएल) क्रिकेट में वापसी (कोविड-19 के कारण रुकावट के बाद) का शानदार तरीका हो सकता है। यह टी20 है, आपके शरीर के लिए कठोर भी नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप भी खेला जाना है इसलिए जितना अधिक शीर्ष स्तर के टी20 टूर्नामेंट में खेला जाएगा उतना शानदार होगा। ’’

आईपीएल का 13वां सत्र मार्च के अंत में शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे अनिश्वितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस महामारी के कारण आस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर भी अनिश्चितता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस