गुजरात में कोविड-19 से हुई कुल मौतों में से करीब 50 प्रतिशत मौतें अहमदाबाद सिविल अस्पताल में हुईं

नगर निकाय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुजरात भर में कोविड-19 से अब तक हुई कुल 749 मौतों में से 351 मौतें शहर के असारवा क्षेत्र में स्थित अहमदाबाद सिविल अस्पताल में हुई हैं।

जमात

अहमदाबाद, 21 मई गुजरात में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई कुल मौतों में से लगभग 50 प्रतिशत मौतें केवल अहमदाबाद सिविल अस्पताल में हुई हैं, जो कोविड-19 मरीजों के लिए कब्रगाह बनता जा रहा है।

नगर निकाय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुजरात भर में कोविड-19 से अब तक हुई कुल 749 मौतों में से 351 मौतें शहर के असारवा क्षेत्र में स्थित अहमदाबाद सिविल अस्पताल में हुई हैं।

अहमदाबाद में कोरोना वायरस रोगियों का इलाज करने वाले अन्य सरकारी अस्पतालों में सोला सिविल अस्पताल और सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) अस्पताल हैं।

असारवा क्षेत्र में स्थित इस प्रमुख सिविल अस्पताल को एशिया में सबसे बड़े नगर निकाय अस्पतालों में से एक माना जाता है। यहां कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए 1,200 बेड आवंटित किए गए हैं।

अहमदाबाद नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, बुधवार तक, असारवा के सिविल अस्पताल में 351 कोविड​​-19 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 338 लोग अब तक यहां से ठीक हो कर जा चुके हैं।

इसके अलावा, एसवीपी अस्पताल में 120 मरीजों की मौत हो गई जबकि 935 को वहां से छुट्टी दे दी गई है।

सोला सिविल अस्पताल में, 29 कोविड​​-19 रोगियों की अब तक मौत हो चुकी है और 53 रोगी बीमारी से उबर चुके हैं।

अहमदाबाद के कांग्रेस विधायक गयासुद्दीन शेख ने मंगलवार को सिविल अस्पताल में उच्च मृत्यु दर और ठीक होने की दर कम होने पर सवाल उठाए और मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के हस्तक्षेप की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी