पूनिया के खिलाफ नोएडा में मामला दर्ज

पूनिया को हरियाणा की करनाल पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

जमात

नोएडा, 21 मई ट्विटर पर ‘‘अभद्र एवं अशोभनीय’’ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पंकज पूनिया के खिलाफ उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना सेक्टर 39 में मामला दर्ज किया गया है।

पूनिया को हरियाणा की करनाल पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 39 में बुधवार देर रात शिकायत की कि कांग्रेस नेता पूनिया ने ट्विटर के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित रूप से ‘‘अभद्र एवं अशोभनीय’’ टिप्पणी की और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का कथित प्रयास किया।

अपर आयुक्त ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर 39 पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 295 ए, 505 और 500 तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हरियाणा के करनाल जिले की मधुबन पुलिस ने नोएडा पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने पूनिया को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस पूनिया को वारंट के माध्यम से गौतम बुद्ध नगर जिला लाने का प्रयास कर रही है।

उल्लेखनीय है कि करनाल में पुलिस ने हरियाणा से कांग्रेस नेता पूनिया को एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से ‘‘धार्मिक भावनाएं आहत करने’’ के आरोप में गिरफ्तार किया है।

कथित आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर पूनिया के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पूनिया ने मंगलवार को अपने एक ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए प्रवासी मजदूरों को ले जाने के लिए कांग्रेस द्वारा बसें चलाने के मामले में राजनीति करने का जिक्र किया था। यह ट्वीट अब हटा दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड