चीन में कोरोना वायरस के 33 नये मामले सामने आए; ज्यादातर मामले बिना लक्षण वाले

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार, देश में लक्षण वाले दो मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें एक मामला बाहर से आया हुआ है, जिसकी पुष्टि गुरुवार को ग्वांगदोंग प्रांत में हुई और एक मामला बुधवार को शंघाई में सामने आया, जो संक्रमण के स्थानीय प्रसार का मामला है।

बीजिंग, 21 मई चीन में कोरोना वायरस के 33 नये मामले सामने आए, जिनमें 31 बिना लक्षण वाले मामले हैं। इनमें से ज्यादातर मामले वुहान शहर में सामने आए हैं, जो कोविड-19 महामारी का केंद्र रहा है। 1.1 करोड़ की आबादी वाले वुहान शहर में घातक वायरस संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिए सभी लोगों की जांच की जा रही है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार, देश में लक्षण वाले दो मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें एक मामला बाहर से आया हुआ है, जिसकी पुष्टि गुरुवार को ग्वांगदोंग प्रांत में हुई और एक मामला बुधवार को शंघाई में सामने आया, जो संक्रमण के स्थानीय प्रसार का मामला है।

एनएचसी ने कहा कि लेकिन बिना लक्षण वाले मामलों में काफी बढ़ोत्तरी हो रही है। देश में बिना लक्षण वाले 31 मामले सामने आए, जिनमें से 28 मामले वुहान में सामने आए हैं।

एनएचसी के आंकड़ों के मुताबिक, इन नए मामलों के साथ बुधवार को देश में बिना लक्षण वाले मामलों की संख्या 375 तक पहुंच गई।

स्थानीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि वुहान में बिना लक्षण वाले 281 मामले सामने आए हैं, जिनके संपर्क में आए 861 लोगों को पृथकवास में रखा गया है।

ऐसे मामलों में रोगी का पता लगाने में समस्या आती है क्योंकि व्यक्ति को कोविड-19 से संक्रमित पाया जाता है, लेकिन उसमें बुखार, खांसी या गले में खराश जैसे कोई लक्षण नहीं होते हैं। हालांकि, इनसे बीमारी दूसरों तक फैलने का खतरा रहता है।

वुहान में इस साल जनवरी से मार्च तक 50,340 मामले आए थे और 3,869 मौतें हुई थीं, जहां इस संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिए सभी 1.12 करोड़ लोगों की जांच करने के लिए बड़े पैमाने एक विशाल अभियान चलाया जा रहा है।

चीन में कोविड-19 से अब तक कुल 4,634 लोगों की मौत हुई है।

एनएचसी ने बताया कि बुधवार तक, चीन में अब तक संक्रमण के मामले 82,967 तक पहुंच चुके हैं, जिनमें 84 रोगियों का इलाज अभी चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड