चक्रवात तूफान ‘अम्फान’ से बांग्लादेश में तबाही, सात लोगों की मौत

करीब दो दशकों में क्षेत्र में अब तक के सबसे विनाशकारी चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ ने बुधवार शाम को बांग्लादेश में दस्तक दी। यह चक्रवात ‘सिद्र’ के बाद से सबसे शक्तिशाली तूफान है। 2007 में ‘सिद्र’ चक्रवात से करीब 3,500 लोगों की मौत हुई थी।

ढाका, 21 मई शक्तिशाली चक्रवाती तूफान से बांग्लादेश में छह साल के बच्चे समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, कई इलाके जलमग्न हो गए और सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

करीब दो दशकों में क्षेत्र में अब तक के सबसे विनाशकारी चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ ने बुधवार शाम को बांग्लादेश में दस्तक दी। यह चक्रवात ‘सिद्र’ के बाद से सबसे शक्तिशाली तूफान है। 2007 में ‘सिद्र’ चक्रवात से करीब 3,500 लोगों की मौत हुई थी।

ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि बांग्लादेश के तटीय जिलों में चक्रवात से कई निचले इलाके डूब गए, तटबंध टूट गए, पेड़ उखड़ गए और मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

उसने बताया कि चक्रवाती तूफान के भारत और बांग्लादेश की तटरेखा पर दस्तक देने पर कम से कम से सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बर्गुना, सत्खिरा, पिरोजपुर, भोला और पटुआखली जिलों के लोग शामिल हैं।

खबर में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि बर्गुना में डूबने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सत्खिरा में पेड़ गिरने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पिरोजपुर में 60 वर्षीय व्यक्ति पर दीवार गिरने से उसकी मौत हो गई।

भोला में तूफान के कारण दो लोगों ने जान गंवाई। पटुआखली में पेड़ गिरने से छह वर्षीय लड़के की मौत हो गई।

इस बीच कालापाड़ा उपजिला अधिकारी अबू हसनत ने बताया कि चक्रवात तैयारी कार्यक्रम (सीपीपी) के नेता शाह आलम का शव नौ घंटे बाद बरामद कर लिया गया। वह कालापाड़ा उपजिला में एक नहर में नौका डूबने के बाद लापता हो गए थे।

खबर में बताया गया है कि आलम समेत सीपीपी स्वयंसेवकों को लेकर जा रही एक नौका तूफान की चपेट में आने के बाद बुधवार सुबह एक नहर में डूब गई।

बीडीन्यूज24डॉट कॉम ने मौसम विज्ञानी अब्दुल मन्नन के हवाले से बताया कि चक्रवात ‘अम्फान’ ने करीब 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बुधवार को शाम पांच बजे बांग्लादेश तट पार करना शुरू किया।

बांग्लादेश ने 20 लाख से अधिक लोगों को शिविरों में भेजा और इस शक्तिशाली तूफान से निपटने के लिए सेना को तैनात किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस