नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लूट का सामान बरामद

थाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात को मुठभेड़ के दौरान तीन कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार किया. इनके चार साथी मौके से भाग गए हैं. इन बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटा गया कूलर से लदा एक कैंटर तथा तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं. मुठभेड में घायल बदमाशों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नोएडा, 21 मई:  थाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात को मुठभेड़ के दौरान तीन कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार किया. इनके चार साथी मौके से भाग गए हैं. इन बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटा गया कूलर से लदा एक कैंटर तथा तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट करने के इरादे से सेक्टर 143 के पास आए हुए हैं.

उन्होंने बताया कि थाना पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम को बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाया गया. अपर उपायुक्त ने बताया कि बुधवार देर रात सेक्टर 143 के पास पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया. एक कैंटर व इनोवा कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: Anti Terrorism Day 2020: आतंकवाद के अंत के लिए शुरू हुआ ‘आतंकवाद विरोधी दिवस’, जानें पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ही क्यों मनाया जाता है यह दिन

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. पुलिस की गोली तीन बदमाश सद्दाम, सत्तार व पंकज को लगी है. उन्होंने बताया कि उनके चार साथी इनोवा कार में सवार होकर मौके से भाग गए.

उन्होंने बताया कि कैंटर 15 मई को सूरजपुर थाना क्षेत्र से लूटा गया था. पकड़े गए बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है. मुठभेड में घायल बदमाशों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू