एजेंसी न्यूज
राजस्थान सरकार ने दो लाख प्रवासियों को उनके राज्य भिजवाया
Bhashaराजस्थान के श्रम राज्य मंत्री टीका राम जूली ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पीसीजीएस-2.0: सरकार की बैंको को कमजोर रेटिंग वाले एनबीएफसी की प्रतिभूति खरीदने की अनुमति
Bhashaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में योजना को मंजूरी दे दी गयी।
गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के शहरी इलाकों को कोविड-19 रेड जोन में शामिल किया गया
Bhashaकोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के बीच केन्द्र सरकार ने हालात की गंभीरता के आधार पर सभी जिलों को 'रेड', 'ऑरेंज' और 'ग्रीन' जोन में बांटने का फैसला किया था। इसी के आधार पर विभिन्न जिलों में पाबंदियां लगाई गई हैं। रेड जोन में अधिक पाबंदियां हैं तो ग्रीन जोन में बहुत कम।
अदालत ने आप सरकार को डीएमसी अध्यक्ष को हटाने पर निर्णय के लिये दो हफ्ते का वक्त दिया
Bhashaन्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने दिल्ली सरकार को निर्णय करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया क्योंकि उपराज्यपाल अनिल बैजल के 30 अप्रैल के पत्र पर दिल्ली सरकार के प्रशासनिक विभाग ने खान के खिलाफ डीएमसी कानून की धारा चार के तहत अभी तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है।
रबर उद्योग में उपयोग होने वाले कार्बन ब्लैक पर जारी रह सकता है डंपिंग रोधी शुल्क
Bhashaघरेलू विनिर्माताओं की शिकायत पर व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने इन देशों से आयातित कार्बन ब्लैक पर मौजूदा डंपिंग रोधी शुल्क को जारी रखने की जरूरत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी। साथ ही वह यह भी देख रहा है कि क्या इससे घरेलू उद्योग प्रभावित हो रहा है।
छात्र जल्द ही एक साथ दो डिग्री कोर्स कर सकेंगे
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि हालांकि दो डिग्रियों को छात्रों को अलग अलग माध्यमों से पूरा करना होगा जिसमें एक नियमित माध्यम से और दूसरा दूरस्थ शिक्षा माध्यम (ओडीएल) के जरिये किया जा सकता है ।
हवाई किराये की सीमा उड़ान अवधि के आधार पर सात श्रेणियों में तय होगी:पुरी
Bhashaमंत्री ने बताया कि प्रत्येक श्रेणी में हवाई किराये की विशेष निम्नतम और उच्च सीमा होगी और पहली ऐसी श्रेणी में वो उड़ानें होंगी जिनकी उड़ान अवधि 40 मिनट से कम है।
गायत्री प्रजापति ने कोविड-19 का खतरा बताकर सामूहिक दुष्कर्म मामले में जमानत मांगी
Bhashaन्यायमूर्ति अनिल कुमार ने इस पर राज्य सरकार से चार जून तक स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
सीबीडीटी ने विदेशी कंपनियों के लिये 2019-20 की ‘सेफ हार्बर दरें’ अधिसूचित की
Bhashaकेंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस संबंध में ‘सेफ हार्बर नियमों’ से संबंधित आयकर नियम 10टीडी और 10टीई में बदलावों को अधिसूचित किया है। इसमें कहा गया है कि आकलन वर्ष 2017-18 से 2019-20 के बीच जो दरें लागू थीं, वही दरें 2020-21 के लिये भी लागू होंगी।
केरल में शरारती तत्वों ने दो बसों के शीशे तोड़े
Bhashaएक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना कल रात हुई। दोनों ही बसों का परिचालन कोझिकोड मुक्कम मार्ग पर हो रहा था। बुधवार को घटना के समय दोनों ही बसें सड़क किनारे खड़ी थीं।
लॉकडाउन की अवधि का उपयोग देश में मेडिकल बुनियादी ढांचा बढ़ाने के लिये किया गया:स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaअत्यधिक संक्रामक रोग से निपटने की देश की तैयारियों पर मीडिया की कुछ खबरों में सवाल उठाये जाने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह कहा।
पीएम-केयर फंड पर कांग्रेस के ट्वीट को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ मामला दर्ज
Bhashaकांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पीएम केयर फंड के दुरूपयोग संबंधी ट्वीट के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में एक मामला दर्ज किया गया है.
केरल के मुख्यमंत्री ने निपाह वायरस से लड़ते हुए जान गंवाने वाली नर्स को याद किया
Bhashaलिनी पुथुसेरी नामक नर्स की 2018 में कोझिकोड जिले के पेराम्बरा अस्पताल में निपाह के रोगी की देखभाल के दौरान वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
चक्रवात अम्फान से 72 लोगों की मौत, मृतकों के परिजन को दो लाख रुपये का मुआवजा : ममता
Bhashaममता ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों के लिए दो लाख रुपये के मुआवजे की भी घोषणा की।
प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा में आसानी से रोजगार मिलेगा : पायलट
Bhashaउन्होंने कहा कि 36 लाख लोग आज राजस्थान में मनरेगा में काम कर रहे है और इस लिहाज से राज्य देश में पहले नंबर पर है। पिछले 10 साल का रिकार्ड टूटा है और लगभग 1900 करोड़ रूपये के 37,000 काम स्वीकृत किये है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अभी नए हैं, फैसले लेने में डर महसूस कर रहे है: देवेन्द्र फडणवीस
Bhashaफडणवीस ने कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित मुंबई पर चर्चा करते हुए कहा कि वहां सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों के लिये बिस्तर उपलब्ध नहीं हैं जबकि सरकार की नाकामियों के चलते शहर के निजी अस्पतालों के आईसीयू भी खाली पड़े हैं।
गिलीड साइंसेज एंटीवायरल दवा रेमडेसिविर को भारत में बेचने के लिए मांग सकती है अनुमति
Bhashaसूत्रों के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के साथ मिलकर बुधवार को गिलीड साइंसेज के प्रतिनिधियों से भारतीय बाजार में रेमडेसिविर को लाने की रूपरेखा तैयार करने के लिए बातचीत की।
दून रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास में कई बड़ी कंपनियों ने दिखाई रुचि
Bhashaआरएलडीए के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश डुडेजा और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव की मौजूदगी में हुई इस बैठक में कंपनियों ने विभिन्न प्रकार के अनुमोदन, पेड़ काटने की अनुमति और योजनाओं की मंजूरी से संबंधित सवाल पूछे जिनका मौके पर ही जवाब दिया गया।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका चाहता है गांगुली बने आईसीसी चेयरमैन : ग्रीम स्मिथ
Bhashaशंशाक मनोहर का आईसीसी चेयरमैन के तौर पर कार्यकाल इस महीने समाप्त हो जायेगा।