एजेंसी न्यूज
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 248 नए मामले, आंकड़ा 5,981 तक पहुंचा
Bhashaयह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।
हमें कोरोना वायरस से लड़ना और उसके साथ जीना सीखना चाहिए: रूपाणी
Bhashaमुख्यमंत्री ने गांधीनगर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ‘हू पान कोरोना वारियर’ (मैं भी कोरोना योद्धा हूं) अभियान की शुरुआत की।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के नए स्थायी प्रतिनिधि ने अपना विवरण ऑनलाइन प्रस्तुत किया
Bhashaतिरुमूर्ति ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘न्यूयॉर्क में संरा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि का पदभार संभालकर गौरवान्वितत महसूस कर रहा हूं। कोविड-19 के कारण मैं संरा में ऐसा दूसरा राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि हूं जिसने अपना विवरण आनलाइन पेश किया।’’
ओडिशा में अम्फान चक्रवात से करीब 45 लाख लोग प्रभावित, बिजली आधारभूत संरचना तबाह
Bhashaमुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने बताया इस तूफान के कारण बिजली आधारभूत संरचना एवं कृषि क्षेत्र को महती नुकसान हुआ है। हालांकि, उन्होंने बताया कि दूर संचार के बुनियादी ढांचे पर कोई असर नहीं हुआ है ।
महाराष्ट्र सरकार कपास खरीद प्रक्रिया में तेजी लायेगी: देशमुख
Bhashaएक सरकारी बयान के अनुसार, देशमुख ने कहा कि 100 वाहनों से कपास रोजाना खरीदी जाएगी, जो पहले 20-25 वाहनों से ही की जाती थी।
रक्षा प्रौद्योगिकी, उत्पादों में भारत को आत्म-निर्भर बनाने के लिए काम करें एमएसएमई: राजनाथ
Bhashaरक्षा मंत्री ने बृहस्पतिवार को एमएसएमई ई-सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह क्षेत्र सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि में योगदान देता है, निर्यात के जरिये विदेशी मुद्रा अर्जित करता और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराता है।
उत्पादक कंपनियों का भुगतान करना वितरण कंपनियों की जिम्मेदारी : प्रभु
Bhashaफिलहाल वितरण कंपनियों के ऊपर बिजली उत्पादक कंपनियों का 92,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। इससे बिजली उद्योग पर असर पड़ रहा है।
सेबी ने एश्योर एग्रोवटेक के निवेशकों से मूल दस्तावेज जमा करने को कहा
Bhashaइन निवेशकों ने गैर-पंजीकृत सामूहिक निवेश योजना के तहत एश्योर एग्रोवटेक में निवेश किया था। सेबी ने नवंबर 2019 में निवेशकों से मूल दस्तावेजों सहित अपने दावे पेश करने के लिए कहा था।
हरियाणा में सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद से किसान को मिला सहारा, बाजार में भाव टिके
Bhashaबाजार सूत्रों ने कहा कि हरियाणा सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से सरसों के एक एक दाने को खरीदने की पहल की है जिससे किसानों को बड़ा सहारा मिला है। इससे बाकी देशी तेलों के भाव में भी सुधार रहा। कारोबारियों का कहना है कि अन्य राज्यों में भी घरेलू तिलहनों की नयूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद होनी चाहिये।
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को चक्रवात अम्फान से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे
Bhashaचक्रवात अम्फान के कारण पश्चिम बंगाल में में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है तथा कई पुलों एवं अन्य इमारतों को भी काफी नुकसान पहुंचा है । तूफान के कारण ओडिशा के कई तटीय जिलों में बिजली एवं दूरसंचार सुविधाओं का नुकसान पहुंचा है
डीसीडब्ल्यू ने सोशल नेटवर्किग साइटों को उकसाने वाली सामग्री पर रोक के लिये एसओपी का ब्योरा मुहैया करने कहा
Bhashaआयोग ने कहा कि यह इस तरह की सामग्री पर रोक लगाने के लिये सरकार से विस्तृत सिफारिश करने की भी योजना बना रहा है।
लॉकडाउन के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय में रूके 3000 से अधिक छात्रों को उनके घर पहुंचाया गया : एचआरडी मंत्री
Bhashaजवाहर नवोदय विद्यालय, नवोदय विद्यालय समिति द्वारा संचालित सह-शैक्षिक आवासीय विद्यालय हैं, जो मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संगठन है।
‘सिर्फ खाद्यान्न काफी नहीं, श्रमिकों को सब्जी, तेल खरीदने, किराया चुकाने के लिए पैसे की भी जरूरत’
Bhashaराजन ने समाचार पोर्टल ‘द वायर’ के लिए करण थापर को दिए साक्षात्कार में कहा कि दुनिया सबसे बड़ी आर्थिक आपात स्थिति से जूझ रही है। ऐसे में जो भी संसाधन दिया जाएगा, वह अपर्याप्त ही होगा।
वैश्विक बाजारों में जल्द उपलब्ध हो सकते हैं खादी के मास्क
Bhashaएक आधिकारिक बयान में कहा गया, "केवीआईसी ने दुबई, अमेरिका, मॉरीशस और कई यूरोपीय और मध्य पूर्वी देशों को खादी के फेस मास्क की आपूर्ति करने की योजना बनायी है।"
अब तक देश में सबसे अधिक प्रवासी कामगार उत्तरप्रदेश में आए
Bhashaउत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रदेश में अब तक बीस लाख से अधिक लोग वापस आ चुके है ।
रविवार के लिए पहले से तय शादियों के वास्ते अनुमति दी जाएगी: कर्नाटक सरकार
Bhashaयह स्पष्टीकरण लोगों के आवेदन के बाद आया है जिसमें पहले से इन रविवार के लिए तय की गयी शादियों के लिए स्पष्टीकरण या अनुमति मांगी गयी थी।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राड ने ट्रेनिंग शुरू की
Bhashaब्राड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ट्रेनिंग दिन की विस्तृत जानकारी दी जिसमें उन्होंने खुद की एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह अपने घर में डिजिटल थर्मामीटर से तापमान ले रहे हैं जिसके बाद उन्होंने एप के जरिये इसका नतीजा अपलोड किया।
पाकिस्तान के साथ संबंध ‘चट्टान की तरह मजबूत’ बने रहे : चीन
Bhashaदोनों पड़ोसी मित्र देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 69 वर्ष पूरे हुए हैं।
उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने दी पर्यटन व्यवसायियों को राहत
Bhashaमुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने संवाददाताओं को बताया कि पर्यटन इकाइयों में कार्यरत ऑटो रिक्शा चालक इत्यादि को एकमुश्त एक हजार रुपये दिए जाएंगे । उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश सरकार पर 25 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा।
‘अम्फान’ से प.बंगाल में 72 लोगों की मौत, मोदी ने कहा : मदद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे
Bhashaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।