इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राड ने ट्रेनिंग शुरू की

ब्राड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ट्रेनिंग दिन की विस्तृत जानकारी दी जिसमें उन्होंने खुद की एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह अपने घर में डिजिटल थर्मामीटर से तापमान ले रहे हैं जिसके बाद उन्होंने एप के जरिये इसका नतीजा अपलोड किया।

नाटिंघमशर के तेज गेंदबाज ने ट्रेंट ब्रिज पर ट्रेनिंग की। खिलाड़ी जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट श्रृंखला के लिये मैच फिटनेस हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं जो कोरोना वायरस के कारण खाली स्टेडियम में होगी।

ब्राड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ट्रेनिंग दिन की विस्तृत जानकारी दी जिसमें उन्होंने खुद की एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह अपने घर में डिजिटल थर्मामीटर से तापमान ले रहे हैं जिसके बाद उन्होंने एप के जरिये इसका नतीजा अपलोड किया।

जब वह ट्रेंट ब्रिज पर पहुंचे तो उन्हें कार पार्किंग के लिये निर्धारित स्थान दिया हुआ था और वह खिलाड़ियों के लिये सुरक्षा प्रोटोकॉल के अंतर्गत सीधे पिच पर पहुंचे। उन्हें ड्रेसिंग रूम में कपड़े बदलने की अनुमति नहीं थी।

वह अपनी ट्रेनिंग किट के साथ पहुंचे और उन्होंने इसके बाद खुद ही गेंदबाजी शुरू की और इस वक्त सिर्फ एक फिजियो था जो कैमरामैन का भी काम कर रहा था।

इस वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण इंग्लैंड में एक जुलाई तक मैच बंद हैं जबकि अन्य देशों में क्रिकेट सत्र पहले ही खत्म हो चुका है।

इस महामारी के बावजूद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला आयोजित करने की योजना बना रहा है जो पहले जून में होनी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Vijay Swearing-In Ceremony: तमिलनाडु में जीत के बाद आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे TVK प्रमुख विजय, समारोह में राहुल गांधी भी होंगे शामिल

Mother’s Day 2026 Messages: हैप्पी मदर्स डे! इन खूबसूरत हिंदी Shayaris, WhatApp Wishes, GIF Greetings के जरिए मां को महसूस कराएं खास

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी सातवीं जीत दर्ज करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू