पाकिस्तान के साथ संबंध ‘चट्टान की तरह मजबूत’ बने रहे : चीन

दोनों पड़ोसी मित्र देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 69 वर्ष पूरे हुए हैं।

बीजिंग, 21 मई चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में भी उसके संबंध पाकिस्तान के साथ ‘‘चट्टान की तरह मजबूत’’ बने हुए हैं।

दोनों पड़ोसी मित्र देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 69 वर्ष पूरे हुए हैं।

पाकिस्तान ने 1951 में चीन को मान्यता दी थी। भारत ने उससे एक साल पहले ही चीन को मान्यता प्रदान कर दी थी। भारत एशिया का पहला गैर-कम्युनिस्ट देश था जिसने 1950 में चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए थे।

इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान के राजनयिक संबंध भले ही देर से स्थापित हुए लेकिन बाद में वह कम्युनिस्ट चीन का सबसे करीबी सहयोगी बन गया। हाल के वर्षों में 60 अरब अमेरिकी डालर के साथ चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के साथ दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ हुए हैं। यह चीन द्वारा विदेश में किया गया सबसे बड़ा निवेश है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज चीन और पाकिस्तान के राजनयिक संबंधों की 69 वीं वर्षगांठ है। मैं बधाई देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बीच सहयोगात्मक सामरिक भागीदारी है। पिछले 69 वर्षों में बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्यों में भी यह संबंध कायम रहा और चट्टान की तरह मजबूत बना रहा।’’

झाओ पहले इस्लामाबाद में चीन के उप राजदूत के रूप में काम कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पाकिस्तान में काम करने का सौभाग्य मिला। देश छोड़ने से पहले, मैंने कहा था कि पाकिस्तान ने मेरा दिल चुरा लिया है। मेरा मानना ​​है कि यह दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता को दर्शाता है।’’

झाओ ने कहा, ‘‘भविष्य में, हमें द्विपक्षीय संबंधों के और बढ़ने का पूरा भरोसा है। हम पाकिस्तान को अपनी पड़ोस कूटनीति में प्राथमिकता देना जारी रखेंगे और उच्च गुणवत्ता वाले सीपीईसी विकास के लिए साथ मिलकर काम करते रहेंगे।’’

भारत ने सीपीईसी को लेकर चीन से विरोध जताया था क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से गुजरता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू