हमें कोरोना वायरस से लड़ना और उसके साथ जीना सीखना चाहिए: रूपाणी

मुख्यमंत्री ने गांधीनगर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ‘हू पान कोरोना वारियर’ (मैं भी कोरोना योद्धा हूं) अभियान की शुरुआत की।

जमात

अहमदाबाद, 21 मई गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कोविड-19 से जुड़े मुद्दों पर नागरिकों को जागरूक बनाने का सप्ताह भर का अभियान बृहस्पतिवार को शुरू किया और कहा कि लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए उसके साथ जीना सीखना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने गांधीनगर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ‘हू पान कोरोना वारियर’ (मैं भी कोरोना योद्धा हूं) अभियान की शुरुआत की।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार इस अभियान के तहत प्रभावशाली व्यक्ति, लेखक, कलाकार आदि लोगों को इस महामारी के बारे में जागरूक करने तथा सुरक्षित रखने के तौर तरीके से अवगत कराने के लिए फेसबुक लाइन के माध्यम से रोज उन्हें संबोधित करेंगे।

अभियान के दौरान रूपाणी ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस का मुकाबला करते हुए उसके साथ जीने की आदत विकसित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ लॉकडाउन के बीच सामान्य स्थिति लाना वर्तमान परिदृश्य में अहम है।’’

इस अभियान के तहत आध्यात्मक नेता और रामकथा वाचक मोरारी बापू ने लोगों को समझाया कि कैसे इस महामारी के साथ जीना है।

यह अभियान 27 मई तक चलेगा।

रूपानी से नागरिकों से 22 मई को अपने दादा-दादी, नाना-नानी के साथ सेल्फी लेकर उसे ‘हू पान कोरोना वारियर’ हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर डालने की अपील की।

विज्ञप्ति के अनुसार, 24 मई को लोग मास्क लगाकर फोटो खींचकर इसी हैशटैग के साथ पोस्ट कर सकते हैं। 26 मई को लोगों को आरोग्य सेतु मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए उत्साहित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड