महाराष्ट्र सरकार कपास खरीद प्रक्रिया में तेजी लायेगी: देशमुख

एक सरकारी बयान के अनुसार, देशमुख ने कहा कि 100 वाहनों से कपास रोजाना खरीदी जाएगी, जो पहले 20-25 वाहनों से ही की जाती थी।

मुंबई, 21 मई महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र के विभिन्न केंद्रों पर कपास खरीद के काम में गति लायी जायेगी।

एक सरकारी बयान के अनुसार, देशमुख ने कहा कि 100 वाहनों से कपास रोजाना खरीदी जाएगी, जो पहले 20-25 वाहनों से ही की जाती थी।

कृषि विभाग की समीक्षा बैठक के बाद मंत्री ने यह टिप्पणी की। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की और इसमें उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार भी शामिल हुए।

देशमुख ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से कपास की खरीद बंद कर दी गई थी। सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेन्सिंग) कायम रखने के मानदंडों का पालन करने की शर्त पर इसे फिर से शुरू किया गया।

हालांकि, खरीद की गति पहले काफी धीमी थी और केवल 20 से 25 वाहनों से ही (प्रति दिन) कपास खरीदे जा रहे थे।

देशमुख के हवाले से बयान में कहा गया, ‘‘कपास उत्पादकों के पास अभी भी काफी कपास हैं। बैठक में मानसून आने से पहले कपास खरीदने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।’’

उनके हवाले से बयान में कहा गया, ‘‘कुछ मंत्रियों ने कहा कि प्रतिदिन केवल 20 से 25 वाहनों से कपास खरीदी जा रही है। अब हर केंद्र पर 100 वाहनों से कपास की खरीद की जाएगी।’’

देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने इतने भारी पैमाने पर खरीद करने में विफल रहने वाले ‘ग्रेडरों’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

गृह मंत्री ने कहा कि ठाकरे और पवार ने राज्य में बगैर प्रमाणीकृत कपास के बीज बेचने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज करने का भी आदेश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट