KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 15th Match Satta Bazar Favorite Team: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 15वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन में जीत की तलाश में है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स संतुलित प्रदर्शन के साथ मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस समय संघर्ष कर रही है और टीम को घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है. बल्लेबाजी में अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम संतुलित नजर आ रही है. मिचेल मार्श, ऋषभ पंत और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और आवेश खान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (KKR vs LSG Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच पर सट्टा बाजार गर्म (KKR vs LSG Satta Bazar)

इस मुकाबले से पहले सट्टा बाजार में काफी हलचल देखने को मिल रही है. सट्टा बाजार के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है. हालांकि मौजूदा परिस्थितियों और घरेलू मैदान के फायदे को देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को हल्का फेवरेट माना जा रहा है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी किसी भी समय मैच का रुख पलट सकती है, इसलिए मुकाबला पूरी तरह खुला रहेगा. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है, उस पर कम भाव मिलता है, जबकि दूसरी टीम पर ज्यादा रिटर्न दिया जाता है. हालांकि मैच के दौरान ये भाव बदलते रहते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा या जुआ को बढ़ावा नहीं देते हैं.