GPay Pocket Money: यूपीआई (UPI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच अब डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने के लिए नया फीचर सामने आया है. Google Pay पर “पॉकेट मनी” यानी UPI Circle फीचर यूजर्स को यह सुविधा देता है कि वे अपने बैंक अकाउंट से किसी दूसरे व्यक्ति को पेमेंट करने की अनुमति दे सकें. यह फीचर खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों या उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनका खुद का बैंक अकाउंट नहीं है, लेकिन वे ऑनलाइन पेमेंट करना चाहते हैं. Google Pay Introduces UPI Lite: गूगल पे ने भारत में लॉन्च किया यूपीआई लाइट, ऐसे करें एक्टिवेट
GPay पॉकेट मनी या UPI Circle क्या है?
यह एक ऐसा फीचर है जिसमें एक मुख्य यूजर (Primary User) अपने यूपीआई अकाउंट का एक्सेस किसी दूसरे व्यक्ति (Secondary User) को दे सकता है. सेकेंडरी यूजर आपके बैंक बैलेंस से पेमेंट कर सकता है, लेकिन पूरा कंट्रोल प्राइमरी यूजर के पास रहता है.
प्राइमरी और सेकेंडरी यूजर कौन होते हैं?
प्राइमरी यूजर: जिसका बैंक अकाउंट Google Pay से जुड़ा होता है और वही पेमेंट के लिए जिम्मेदार होता है.
सेकेंडरी यूजर: वह व्यक्ति जो आपके अकाउंट के जरिए पेमेंट करता है, जैसे बच्चा, परिवार का सदस्य या दोस्त.
एक प्राइमरी यूजर अधिकतम 5 सेकेंडरी यूजर्स जोड़ सकता है.
क्या जरूरी है इस फीचर के लिए?
सेकेंडरी यूजर का नंबर आपके कॉन्टैक्ट में सेव होना चाहिए
उसके फोन में Google Pay ऐप रजिस्टर होना चाहिए
उसके पास UPI ID या UPI Circle QR कोड होना चाहिए
कितनी है लिमिट?
इस फीचर में आप सेकेंडरी यूजर के लिए ₹15,000 तक की मंथली लिमिट सेट कर सकते हैं. इस लिमिट के अंदर वह बिना बार-बार अनुमति के पेमेंट कर सकता है.
पेमेंट अप्रूवल कैसे काम करता है?
अगर आप लिमिट सेट नहीं करते हैं, तो हर ट्रांजैक्शन के लिए आपकी मंजूरी जरूरी होगी. सेकेंडरी यूजर जैसे ही पेमेंट करेगा, आपके पास रिक्वेस्ट आएगी और आपके UPI PIN डालने के बाद ही पेमेंट पूरा होगा.
GPay पॉकेट मनी सेट कैसे करें?
Google Pay ऐप खोलें
Profile → UPI Circle → Set up pocket money पर जाएं
जिस व्यक्ति को जोड़ना है उसे चुनें
उसका QR कोड स्कैन करें
लिमिट या अप्रूवल सेटिंग चुनें
अपनी और सेकेंडरी यूजर की जानकारी भरें
UPI PIN डालकर इनवाइट भेजें
KYC और वेरिफिकेशन क्यों जरूरी है?
सुरक्षा के लिहाज से सेकेंडरी यूजर की पहचान वेरिफाई करना जरूरी होता है. इसके लिए आधार जैसी जानकारी ली जाती है, ताकि किसी भी गलत ट्रांजैक्शन को ट्रैक किया जा सके. यह फीचर डिजिटल पेमेंट को और ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो अपने परिवार के सदस्यों को नियंत्रित तरीके से खर्च की सुविधा देना चाहते हैं.













QuickLY