सीबीडीटी ने विदेशी कंपनियों के लिये 2019-20 की ‘सेफ हार्बर दरें’ अधिसूचित की

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस संबंध में ‘सेफ हार्बर नियमों’ से संबंधित आयकर नियम 10टीडी और 10टीई में बदलावों को अधिसूचित किया है। इसमें कहा गया है कि आकलन वर्ष 2017-18 से 2019-20 के बीच जो दरें लागू थीं, वही दरें 2020-21 के लिये भी लागू होंगी।

जमात

नयी दिल्ली, 21 मई भारत में विदेशी कंपनियों द्वारा ‘ट्रांसफर प्राइसिंग’ की गणना के लिये आयकर विभाग ने 2019-20 वित्त वर्ष के लिये उनके वास्ते ‘सुरक्षित दरें’ अधिसूचित कर दी हैं।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस संबंध में ‘सेफ हार्बर नियमों’ से संबंधित आयकर नियम 10टीडी और 10टीई में बदलावों को अधिसूचित किया है। इसमें कहा गया है कि आकलन वर्ष 2017-18 से 2019-20 के बीच जो दरें लागू थीं, वही दरें 2020-21 के लिये भी लागू होंगी।

हस्तांतरण मूल्य से तात्पर्य उन कीमतों से है जिन पर एक कंपनी की विभिन्न विदेशी इकाइयां आपस में एक दूसरे के साथ लेनदेन करती हैं। आम तौर पर, सेफ हार्बर को उन परिस्थितियों के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसमें कर प्राधिकार को करदाता द्वारा घोषित हस्तांतरण मूल्य को स्वीकार करना होता है।

उत्कृष्ट अंतरराष्ट्रीय कराधान मानकों के आधार पर भारत सरकार ने वित्त अधिनियम 2009 में ‘सेफ हार्बर नियमों’ की अवधारणा पेश की। इसके बाद, सेफ हार्बर प्रावधानों के पहले दौर को अगस्त 2013 में तीन वर्षों की अवधि के लिए पेश किया गया था, फिर 2017 में इसमें बदलाव किये गये और संशोधित प्रावधान वित्त वर्ष 2019-20 तक लागू हुए।

विभिन्न श्रेणी के अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई थीं। इनमें से, सॉफ्टवेयर विकास की श्रेणी, आईटीईएस और केपीओ लोकप्रिय हैं।

कर विशेषज्ञ कहते आये हैं कि ये दरें एक साल से अधिक की अवधि के लिये लागू हैं। हालांकि, सरकार ने इस बार कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न संकट को देखते हुए इसे एक ही वर्ष के लिये अधिसूचित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू