राजस्थान सरकार ने दो लाख प्रवासियों को उनके राज्य भिजवाया

राजस्थान के श्रम राज्य मंत्री टीका राम जूली ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जमात

जयपुर, 21 मई राजस्थान सरकार ने लॉकडाउन के दौरान अब तक करीब दो लाख श्रमिकों एवं प्रवासियों को विभिन्न राज्यों में उनके गृह स्थानों पर भिजवाया है जबकि पौने सात लाख प्रवासी अब तक राजस्थान लाए जा चुके हैं।

राजस्थान के श्रम राज्य मंत्री टीका राम जूली ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने प्रवासी श्रमिकों एवं राजस्थान के निवासियों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए कॉल सेंटर स्थापित किया है। इस पर कुल 23 लाख 9860 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया। इनमें राज्य से बाहर जाने के लिए 10 लाख 82616 तथा अन्य राज्यों से राजस्थान आने वाले 12 लाख 27244 लोग थे।

जूली ने बताया, ‘‘अब तक एक लाख 95088 श्रमिकों एवं प्रवासियों को विभिन्न राज्यों में भिजवाया गया है। बीते 24 घंटों में भरतपुर जिले से 3279, जालौर जिले से 487 और अन्य जिलों सहित कुल 4,540 श्रमिकों को भेजा गया है। इसी प्रकार राज्य में अब तक 6 लाख 67126 श्रमिकों व प्रवासियों को राजस्थान लाया जा चुका है। इनमें से 274283 सिरोही सीमा से, 123919 डूंगरपुर सीमा से, 55043 चित्तौड़गढ़ सीमा से, 51891 जालौर सीमा से व बाकी ने अन्य जिलों से प्रवेश किया है।’’

श्रम मंत्री ने बताया कि राजस्थान से 9,860 श्रमिकों को गुजरात भिजवाया जा चुका है। गुजरात के विभिन्न जिलों से 2,81,432 प्रवासी श्रमिक राजस्थान आ चुके हैं। मध्य प्रदेश से लगभग 32,487 प्रवासियों को लाया जा चुका है। राजस्थान के विभिन्न जिलों से लगभग 51,085 श्रमिकों को मध्य प्रदेश भिजवाया जा चुका है। इसी प्रकार पंजाब के लगभग 9272 प्रवासियों को भिजवाया जा चुका है। पंजाब से 2614 लोगों का आगमन हुआ है।

इसी तरह हरियाणा राज्य में विभिन्न जिलों से लगभग 10518 श्रमिकों एवं प्रवासी भिजवाये जा चुके हैं। हरियाणा राज्य से 14245 लोगों का आगमन हुआ है। इसी तरह उत्तर प्रदेश राजस्थान से 61,575 श्रमिकों को भिजवाया एवं 14,861 श्रमिकों को राजस्थान लाया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट