हवाई किराये की सीमा उड़ान अवधि के आधार पर सात श्रेणियों में तय होगी:पुरी

मंत्री ने बताया कि प्रत्येक श्रेणी में हवाई किराये की विशेष निम्नतम और उच्च सीमा होगी और पहली ऐसी श्रेणी में वो उड़ानें होंगी जिनकी उड़ान अवधि 40 मिनट से कम है।

जमात

नयी दिल्ली, 21 मई नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले सप्ताह बहाल हो रहीं घरेलू यात्री उड़ानों को यात्रा की अवधि के आधार पर सात श्रेणियों में रखा जाएगा और किराये पर सीमा निर्धारित की जाएगी, जो 24 अगस्त तक प्रभाव में रहेगी।

मंत्री ने बताया कि प्रत्येक श्रेणी में हवाई किराये की विशेष निम्नतम और उच्च सीमा होगी और पहली ऐसी श्रेणी में वो उड़ानें होंगी जिनकी उड़ान अवधि 40 मिनट से कम है।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इसके बाद दूसरी, तीसरी,चौथी और पांचवीं श्रेणी में क्रमश: 40-60 मिनट, 60-90 मिनट, 90-120 मिनट और 120-150 मिनट की अवधि वाली उड़ानें होंगी। छठी और सातवीं श्रेणी में 150-180 मिनट और 180-210 मिनट अवधि वाली उड़ानें होंगी।

हालांकि, मंत्री ने यह नहीं बताया कि किरायों की उच्च सीमा और निम्न सीमा क्या होगी और एयरलाइन्स कब से घरेलू उड़ानों के लिए अपनी बुकिंग शुरू कर सकेंगी।

संवाददाता सम्मेलन में मौजूद विमानन सचिव पी एस खरोला ने कहा कि 40 प्रतिशत सीटें उड़ानों के लिए निर्धारित हवाई किराये की निम्नतम और अधिकतम सीमाओं के बीच वाले मूल्य पर बुक करनी होंगी।

पुरी ने कहा कि वह अभी इस बारे में टिप्पणी नहीं कर सकते कि उड़ान परिचालन पूरी तरह कब बहाल होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें वंदे भारत मिशन से कुछ अनुभव मिला है। अभी हम हमारे घरेलू विमान परिचालन के एक तिहाई हिस्से को खोल रहे हैं। अब हमें जो अनुभव मिलेगा, उसके आधार पर हम अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं शुरू करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि अगर किसी यात्री के फोन में किसी कारण से आरोग्य सेतु ऐप नहीं होगा तो उसे एक स्व-घोषणा पत्र भरकर देना होगा। ऐसे यात्री को विमान में चढ़ने से नहीं रोका जाएगा।

पुरी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिहाज से चलाये जा रहे वंदे भारत मिशन में निजी विमानन कंपनियां भी शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि महीने के अंत तक कुल 50 हजार भारतीयों को इस मिशन के तहत दूसरे देशों से वापस लाया जाएगा।

वंदे भारत मिशन की शुरुआत सात मई को हुई थी। अभी तक इस मिशन के तहत एयर इंडिया और उसकी सहायक एयर इंडिया एक्सप्रेस ही उड़ानों का परिचालन कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड