एजेंसी न्यूज
जोखिम से जुड़े सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने होंगे खिलाड़ियों को
Bhashaलॉकडाउन दिशानिर्देशों में छूट मिलने के बाद अभ्यास शुरू करने के लिये मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करते हुए साइ ने सहमति पत्र भी दिये हैं जिन्हें खिलाड़ियों और राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को एसओपी के तहत भरना होगा।
केरल में कोरोना वायरस के 24 नये मामले सामने आये, 80 हजार से अधिक निगरानी में
Bhashaएक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार आठ व्यक्ति संक्रमण से ठीक हुए हैं जिससे ऐसे मरीजों की संख्या 177 हो गई है जिनका वर्तमान समय में विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नये मामले सामने आये, कुल संख्या बढ़ कर 138 हुई
Bhashaअधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इनमें से कम से कम 15 लोग हाल ही में मुंबई या पश्चिम बंगाल से लौटे हैं।
राज्य की सीमा पर पृथक-वास के संबंध में अदालत को स्थिति से अवगत कराएंगे : उत्तराखंड सरकार
Bhashaमुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए राज्य के कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि चूंकि प्रवासी बडी संख्या में आ रहे हैं इसलिए राज्य की सीमाओं पर इनके लिए टैंट लगाना तथा अन्य व्यवस्थाएं कर पाना व्यवहारिक नहीं है ।
पड़ोसी कूटनीति में पाकिस्तान की प्राथमिकता बनी हुयी है : चीन
Bhashaदोनों करीबी मित्र देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 69 वर्ष पूरे हुए हैं।
येदियुरप्पा ने महिला से अभद्रता से पेश आने को लेकर मंत्री की निंदा की
Bhashaयेदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ उन्होंने (मधुस्वामी ने) जो कुछ कहा है, वह सही नहीं है, मैं उन्हें चेतावनी दूंगा।’’
मुजफ्फरनगर में संपत्ति विवाद को लेकर हुए झगड़े में 53 वर्षीय व्यक्ति को बेटे ने मार डाला
Bhashaपुलिस ने बताया कि जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के कसोली गांव में अपने घर पर संपत्ति विवाद को लेकर हुई लड़ाई में सुखबीर सैनी (53) के सिर पर उसके बेटे अर्जुन (23) ने लोहे की छड़ से वार कर दिया, जिससे सैनी की मौके पर ही मौत हो गई।
श्रीलंका में सहायता के तौर पर नकद वितरण के दौरान भगदड़ मचने से तीन महिलाओं की मौत, आठ घायल
Bhashaएक अमीर कारोबारी ने बृहस्पतिवार को गरीब लोगों की सहायता के लिए यहां नकदी वितरण किया और इस दौरान भीड़ एकत्र होने पर भगदड़ मच गई।
‘अम्फान’ से प.बंगाल में 72 लोगों की मौत, मोदी ने कहा : मदद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे
Bhashaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए: अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल
Bhashaडॉक्टर, अर्धचिकित्साकर्मी,पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भिन्न-भिन्न ड्यूटी पर लगे अन्य लोग कोरोना योद्धा कहलाते हैं।
भारतीय गोल्फरों ने कोविड-19 दिशानिर्देशों को ध्यान में रखकर अभ्यास शुरू किया
Bhashaकोविड-19 महामारी के कारण कई हफ्तों तक खेल गतिविधियां बंद थीं। गोल्फर हालांकि अपने कैडी के बिना ही कोर्स पर उतरे।
भारत ने भारतीय सैनिकों के एलएसी पार करने के चीन के आरोप को खारिज किया
Bhashaविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि यह चीनी पक्ष था जिसने क्षेत्रों में भारत की सामान्य गश्त को हाल में बाधित करनेवाली गतिविधियां कीं।
विशेष ट्रेनें गुजरात से नौ लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को लेकर गई
Bhashaमुख्यमंत्री विजय रुपाणी के सचिव अश्विनी कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि लॉकडाउन की वजह से फंसे प्रवासी मजदूरों को कम से कम 633 श्रमिक ट्रेनें गुजरात से अन्य राज्य लेकर गई हैं।
‘अम्फान’ से प.बंगाल में 72 लोगों की मौत, मोदी ने कहा : मदद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे
Bhashaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
वैश्विक तुलना में कम मृत्युदर का श्रेय समय पर मामलों की पहचान, उचित क्लीनिकल प्रबंधन को: केंद्र
Bhashaमंत्रालय ने कहा कि मृत्यु के मामलों के विश्लेषण से पता चलता है कि संक्रमण से मरने वालों में 64 प्रतिशत पुरुष और 36 प्रतिशत महिलाएं हैं।
सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ में 'किसान न्याय' योजना की शुरुआत की, बोलीं यह राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि
Bhashaकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ सरकार की ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ का शुभारंभ किया और इस मौके पर कहा कि यह पहल पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
राज्यों पर अतिरिक्त कर्ज के उपयोग को लेकर कोई पाबंदी नहीं: वित्त मंत्रालय अधिकारी
Bhashaअधिकारी ने स्पष्ट किया कि राजकोषीय जवाबदेही और बजट प्रबंधन कानून (एफआरबीएम) के तहत 3 प्रतिशत कर्ज की सीमा बिना किसी शर्त के है जबकि अतिरिक्त दो प्रतिशत कर्ज में से केवल एक प्रतिशत कर्ज को नागरिक केंद्रित सुधारों से जोड़ा गया है।
कोरोना से जंग: दिल्ली हाईकोर्ट की सभी पीठ शुक्रवार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगी सुनवाई
Bhashaदिल्ली हाई कोर्ट ने निर्णय लिया है कि शुक्रवार से अब उसकी सारी पीठ वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से महत्वपूर्ण मामलों की रोजाना सुनवाई करेंगी. कोविड-19 महामारी की वजह से लॉकडाउन के दौरान हाई कोर्ट और निचली अदालतों ने 24 मार्च से 19 मई की अवधि में 20,726 महत्वपूर्ण मामलों की वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से सुनवाई की है. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और अन्य न्यायाधीशों की नयी पहल के तहत 22 मई, 2020 से सारी खंडपीठ और एकल पीठ अदालत का सामान्य कामकाज निलंबित रहने के दौरान वीडियो कांफ्रेन्सिग के जरिये से हर तरह के महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई करेंगी.
उत्तरप्रदेश के गोंडा में पृथक-वास में रह रहे युवक ने लगाई फांसी
Bhashaथाना प्रभारी अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि राघव प्रजापति (24) बीते 15 मई को अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से घर लौटा था। दूसरे राज्य से आने के कारण चिकित्सकों ने उसे 14 दिन तक घर पर ही पृथक-वास में रहने की सलाह दी थी।
न्यायालय ने सहायक शिक्षक की नियुक्ति मामले में उप्र सरकार से मांगा जवाब
Bhashaशीर्ष अदालत ने राज्य सरकार से कहा कि वह रिक्त स्थानों का विवरण और नियुक्तियों के लिये अपनाई गयी प्रक्रिया को सिलसिलेवार तरीके से एक चार्ट के माध्यम से स्पष्ट करे।