राज्य की सीमा पर पृथक-वास के संबंध में अदालत को स्थिति से अवगत कराएंगे : उत्तराखंड सरकार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए राज्य के कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि चूंकि प्रवासी बडी संख्या में आ रहे हैं इसलिए राज्य की सीमाओं पर इनके लिए टैंट लगाना तथा अन्य व्यवस्थाएं कर पाना व्यवहारिक नहीं है ।

जमात

देहरादून, 21 मई उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा ‘रेड जोन’ से आ रहे लोगों को राज्य की सीमा पर ही पृथक-वास में भेजने संबंधी आदेश के अनुपालन को 'व्यवहारिक नहीं' बताते हुए राज्य मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को फैसला किया कि इस मामले में अदालत को अपनी स्थिति से अवगत कराया जाएगा ।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए राज्य के कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि चूंकि प्रवासी बडी संख्या में आ रहे हैं इसलिए राज्य की सीमाओं पर इनके लिए टैंट लगाना तथा अन्य व्यवस्थाएं कर पाना व्यवहारिक नहीं है ।

उन्होंने कहा, ‘‘इस संबंध में हम अपनी स्थिति से अदालत को अवगत कराएंगे ।’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि जिलों में पृथक-वास की अच्छी व्यवस्थाएं हैं । कौशिक ने कहा कि पांच लाख लोगों के राज्य में लौटने की संभावना है ।

नैनीताल स्थित उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को राज्य सरकार को ‘रेड जोन’ से आने वाले लोगों को प्रदेश की सीमा पर ही पृथक-वास में भेजने के निर्देश दिए थे ।

उच्च न्यायालय ने यह भी कहा था कि राज्य सरकार हर सीमा बिंदु पर पृथक-वास केंद्र स्थापित करने और उसे संचालित करने का हर संभव प्रयास करेगी ।

अदालत ने कहा था कि इन पृथक-वास केंद्रों में रेड जोन से आने वाले सभी लोगों को एक सप्ताह के लिए रखा जाएगा और इनमें से जिनके भी लक्षण दिखेंगे, उनका आइसीएमआर के दिशानिर्देशों के तहत आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया जाएगा ।

न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने कहा था कि हम लोगों के आगमन के विरूद्ध नहीं हैं । उनका यहां आने का पूरा अधिकार है । हमारी चिंता केवल यह है कि इस मुश्किल समय में सीमाओं पर सही ढंग से जांच हो ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\