एजेंसी न्यूज
झारखंड में कोरोना संक्रमण के 27 नये मामले, एक की मौत
Bhashaकोडरमा में 21 मई को एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई, जिसके शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गयी।
योगी आदित्यनाथ ने फार्मा पार्क के लिए नीतिगत प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए
Bhashaयोगी ने यहां अपने सरकारी आवास पर फार्मा पार्क, चिकित्सा उपकरण पार्क तथा औषधीय पौधों के सम्बन्ध में दी गई प्रस्तुती के अवसर पर कहा कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से उत्पन्न वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत प्रदेश में इन पार्कों की स्थापना की व्यापक सम्भावनाएं हैं।
उत्तर प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए सबसे आकर्षक नीतियां : योगी
Bhashaइस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य में सबसे आकर्षक निवेश सम्बन्धी नीतियां मौजूद हैं। निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से आवश्यकता पड़ने पर इनमें बदलाव किया जाए। इच्छुक निवेशकों को आसानी से भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश के फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाए।’’
कोविड-19 के मामलों में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड वृद्धि, 137 और लोगों की जान गई
Bhashaएक महत्वपूर्ण कदम के तहत सरकार ने दवा नियामक प्रणाली में सुधार की अनुशंसा के लिए विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है ताकि स्वीकृति प्रक्रियाओं को गति दी जा सके।
100 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद प्रवासी महिला ने बच्ची को जन्म दिया, नवजात की मौत हो गई
Bhashaजतिन राम और उसकी गर्भवती पत्नी बिंदिया हाल ही में लुधियाना से बिहार अपने गांव जाने के लिए पैदल ही निकले थे। जब ये दोनों अंबाला शहर पहुंचे तो बिंदिया को प्रसव पीड़ा होने पर पुलिस की सहायता से सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन वह जीवित नहीं बच सकी। उन्होंने यहीं बच्ची का अंतिम संस्कार किया।
पंजाब लौट रहे सभी लोगों को 14 दिन पृथक-वास में रहना होगा : मुख्यमंत्री
Bhashaदेश में संक्रमण से ठीक होने वालों की दर राज्य में सबसे ज्यादा (90 प्रतिशत) होने के बावजूद उन्होंने किसी तरह के संतोष के भाव से इनकार किया।
एमसीडी नेताओं का आरोप: कोविड-19 से होने वाली मौतों की कम संख्या बता रही दिल्ली सरकार
Bhashaइस आरोप पर दिल्ली सरकार की ओर से कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं आई।
छत्तीसगढ़ में 44 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
Bhashaउन्होंने बताया कि राज्य में नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 216 हो गई है। इनमें से 64 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि 152 सक्रिय मामले हैं।
उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 155 की मौत, संक्रमण के 288 नए मामले सामने आए
Bhashaस्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि प्रदेश में शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक कोविड—19 संक्रमण के कुल 288 नये मामले सामने आये हैं । प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 6017 मामले हो गए हैं।
मशहूर श्वासरोग चिकित्सक और एम्स के मेडीसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र पांडे की मृत्यु
Bhashaएम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि डॉ. पांडे और उनकी पत्नी थोड़े से लक्षण के साथ मंगलवार को कोविड-19 संक्रमित पाये गये थे लेकिन उन्होंने घर में ही पृथक वास में रहने का निर्णय लिया था।
भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या 1.3 लाख के करीब पहुंची, एक मई से 94 हजार नये संक्रमित
Bhashaविभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिले आंकड़ों के मुताबिक इस सप्ताह नये मामलों में तेजी आई है और प्रतिदिन औसतन 5,500 नये मामले सामने आ रहे हैं तथा 160 लोगों की मौत हो रही है। इनमें से भी बड़ी संख्या उन प्रवासी कामगारों और छात्रों की है जो विभिन्न राज्यों से विशेष रेलगाड़ी और बसों के जरिये अपने गृह प्रदेश आ रहे हैं।
अहमदाबाद सिविल अस्पताल की दशा दयनीय, दुखदायी है : अदालत
Bhashaकोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन पर स्थिति का जनहित याचिका के रूप में स्वत: संज्ञान लेते हुए न्यायमूर्ति जे बी परदीवाला और न्यायमूर्ति आई जे वोरा की खंडपीठ ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल की दशा पर राज्य सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई और कहा कि यह ‘ निराशाजनक और दुखद है।’
लद्दाख में चीन ने बढ़ाई सैनिकों की संख्या, भारत मोर्चे पर अडिग
Bhashaविवादित क्षेत्र में स्थिति की जानकारी रखने वाले व्यक्तियों ने यह जानकारी दी।
उत्तराखंड में कोविड-19 के 92 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 244 पहुंची
Bhashaऋषिकेश स्थित एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला की मौत हो गई।
हरियाणा में कोविड-19 के 64 नये मामलों में अमेरिका से लौटे लोग भी शामिल, कुल मामले 1,131 हुए
Bhashaइसके साथ ही, राज्य में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,131 हो गये हैं।
चंडीगढ़ में 14 और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित, मामले बढ़कर 233 हुए
Bhashaमेडिकल बुलेटिन के अनुसार नये संक्रमित मामलों में 12 और 13 वर्ष के दो लड़के भी हैं और वे सभी बापूधाम कॉलोनी के निवासी हैं जो शहर का सबसे अधिक प्रभावित इलाका है।
एक जून को विरोध प्रदर्शन करेंगे बिजली क्षेत्र के कामगार, अभियंता
Bhashaऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने बिजली मंत्री आर के सिंह को इस संबंध में शुक्रवार को पत्र लिखा।
अदालत ने द्रमुक नेता आर एस भारती को अंतरिम जमानत दी
Bhashaवरिष्ठ अधिवक्ता पी विल्सन, एन आर एलांगो समेत द्रमुक के वकील प्रधान सत्र न्यायाधीश सेल्वाकुमार के आवास पर पहुंचे और भारती को न्यायिक हिरासत में लेने से रोकने का आग्रह किया।
ब्रिटेन में 5जी नेटवर्क में हुआवेई के पर कतरने की तैयारी
Bhashaदी डेली टेलीग्राफ में शनिवार को प्रकाशित एक खबर के अनुसार, जॉनसन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 2023 तक ब्रिटेन के उन्नत दूरसंचार नेटवर्क में चीन की भागीदारी को शून्य पर लाने की योजना तैयार करें।
महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों की संख्या दोगुनी होने की अवधि 14 दिन हुई: मुख्यमंत्री
Bhashaडॉक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान ठाकरे ने महामारी को रोकने के लिए पिछले दो महीनों से किए जा रहे प्रयासों के लिए डॉक्टरों की प्रशंसा की और सफलता का विश्वास दिलाया।