एक जून को विरोध प्रदर्शन करेंगे बिजली क्षेत्र के कामगार, अभियंता

ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने बिजली मंत्री आर के सिंह को इस संबंध में शुक्रवार को पत्र लिखा।

जियो

नयी दिल्ली, 23 मई बिजली क्षेत्र के कर्मचारी और अभियंता इस क्षेत्र के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में एक जून को 'विरोध दिवस' मनायेंगे।

ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने बिजली मंत्री आर के सिंह को इस संबंध में शुक्रवार को पत्र लिखा।

संगठन ने पत्र में कहा, "बिजली कर्मचारी और अभियंता एक जून, 2020 को 'विरोध दिवस' मनायेंगे। संगठन इस बात पर चिंता व्यक्त करता है कि सरकार ने बिजली (संशोधन) विधेयक 2020 का प्रस्ताव दिया है, जिसमें इस क्षेत्र के निजीकरण की योजना है। इसमें प्राकृतिक संसाधनों को शामिल कर सरकारी खजाने से बनायी गयी परिसंपत्तियों को निजी घरानों को सौंपा जाएगा।’’

संगठन ने कहा कि यह जनता विरोधी प्रस्ताव है। उसने दावा किया कि यह गरीब लोगों और किसानों से बिजली का अधिकार छीनने का प्रयास है।

संगठन ने कहा कि अभियान के तहत एक जून को राष्ट्रीय विरोध दिवस मनाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन