उत्तर प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए सबसे आकर्षक नीतियां : योगी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य में सबसे आकर्षक निवेश सम्बन्धी नीतियां मौजूद हैं। निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से आवश्यकता पड़ने पर इनमें बदलाव किया जाए। इच्छुक निवेशकों को आसानी से भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश के फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाए।’’

जियो

लखनऊ, 23 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए सबसे आकर्षक नीतियां मौजूद हैं। योगी आदित्यानाथ के समक्ष उनके सरकारी आवास पर सूचना प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की ओर से आगामी 28 मई ‘‘इन्वेस्ट इंडिया एक्सक्लूसिव इन्वेस्टमेन्ट फोरम’’ द्वारा आयोजित किए जा रहे वेबिनार (ऑनलाइन संगोष्ठी) के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों की प्रस्तुती दी गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य में सबसे आकर्षक निवेश सम्बन्धी नीतियां मौजूद हैं। निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से आवश्यकता पड़ने पर इनमें बदलाव किया जाए। इच्छुक निवेशकों को आसानी से भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश के फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाए।’’

योगी आदित्यानाथ कहा, ‘‘निवेशकों को यहां मौजूद अवस्थापना सुविधाओं, एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, विशाल बाजार, कुशल मानव शक्ति की उपलब्धता इत्यादि के विषय में विस्तार से सूचित किया जाए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मौजूद सुदृढ़ हवाई संपर्क के विषय में भी निवेशकों को अवगत कराया जाए। वर्तमान सरकार द्वारा निवेश के लिए बनाए गए सकारात्मक माहौल के सम्बन्ध में भी जानकारी दी जाए। प्रदेश की कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की गई है, जो निवेश और औद्योगिक विकास के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए कटिबद्ध है और निवेशकों की हर सम्भव सहायता के लिए तैयार है। किसी भी निवेशक द्वारा राज्य में निवेश उसके लिए भविष्य में अत्यन्त लाभकारी साबित होगा क्योंकि उत्तर प्रदेश में निवेश करने से उद्योगों के लिए एक बहुत बड़ा बाजार उपलब्ध हो जाता है।

योगी को वेबिनार की तैयारियों के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए प्रमुख सचिव सूचना प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स आलोक कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन ऐंड मैन्युफैक्चरिंग के सम्बन्ध में प्रस्तुती तैयार कर इन्वेस्ट इंडिया को भेजा जा चुका है। साथ ही, इस सम्बन्ध में अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका