100 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद प्रवासी महिला ने बच्ची को जन्म दिया, नवजात की मौत हो गई

जतिन राम और उसकी गर्भवती पत्नी बिंदिया हाल ही में लुधियाना से बिहार अपने गांव जाने के लिए पैदल ही निकले थे। जब ये दोनों अंबाला शहर पहुंचे तो बिंदिया को प्रसव पीड़ा होने पर पुलिस की सहायता से सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन वह जीवित नहीं बच सकी। उन्होंने यहीं बच्ची का अंतिम संस्कार किया।

जियो

अंबाला, 23 मई पंजाब के लुधियाना से पैदल चलकर करीब 100 किलोमीटर का सफर तय करके हरियाणा के अंबाला पहुंचे एक प्रवासी मजूदर की पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर में नवजात की मौत हो गई।

जतिन राम और उसकी गर्भवती पत्नी बिंदिया हाल ही में लुधियाना से बिहार अपने गांव जाने के लिए पैदल ही निकले थे। जब ये दोनों अंबाला शहर पहुंचे तो बिंदिया को प्रसव पीड़ा होने पर पुलिस की सहायता से सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन वह जीवित नहीं बच सकी। उन्होंने यहीं बच्ची का अंतिम संस्कार किया।

राम ने बताया कि विशेष ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर वह पत्नी बिंदिया के साथ पैदल ही अंबाला के लिए निकल पड़ा।

उन्होंने बताया कि बिंदिया काफी कमजोर थी क्योंकि गर्भवती रहने के दौरान उसे पर्याप्त पोषणयुक्त खुराक नहीं मिल सकी।

राम ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान नौकरी छूट जाने के कारण उसके पास पैसे की भी तंगी थी।

अंबाला छावनी के एक गैर सरकारी संगठन ने उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था की।

संगठन ने दंपति को श्रमिक विशेष ट्रेन के जरिए सुरक्षित बिहार भेजने का प्रबंध करने का भी आश्वासन दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड