छत्तीसगढ़ में 44 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

उन्होंने बताया कि राज्य में नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 216 हो गई है। इनमें से 64 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि 152 सक्रिय मामले हैं।

जियो

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि राज्य में 44 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इससे पहले शुक्रवार को 40 लोगों में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि की गई थी।

उन्होंने बताया कि राज्य में नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 216 हो गई है। इनमें से 64 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि 152 सक्रिय मामले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को राज्य के राजनांदगांव जिले में 10 लोगों में, बिलासपुर और मुंगेली जिले में नौ नौ लोगों में, रायगढ़ और कोरिया जिले में चार चार लोगों में तथा सरगुजा और गौरेला—पेंड्रा—मारवाही जिले में तीन तीन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य के बलौदाबाजार और जशपुर जिले में एक एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।

राज्य के बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान :सिम्स: की जनसंपर्क अधिकारी डाक्टर आरती पांडेय ने बताया कि सिम्स की 35 वर्षीय एक महिला चिकित्सक में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।

पांडेय ने बताया कि महिला चिकित्सक अस्पताल के कोरोना विभाग में पदस्थ थी। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि जिनमें आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है उनमें से ज्यादातर प्रवासी मजदूर हैं तथा वह देश के अलग अलग राज्यों से यहां पहुंचे हैं।

उन्होंने बताया कि आदिवासी बाहुल्य जशपुर और गौरेला—पेंड्रा—मारवाही जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का यह पहला मामला है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से बालोद जिले के दो मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्हें 14 दिनों तक एकांतवास के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया कि शनिवार तक राज्य में 49763 लोगों के नमूनों की जांच की गई है। राज्य में इस बीमारी से अभी तक किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड