चंडीगढ़ में 14 और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित, मामले बढ़कर 233 हुए

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नये संक्रमित मामलों में 12 और 13 वर्ष के दो लड़के भी हैं और वे सभी बापूधाम कॉलोनी के निवासी हैं जो शहर का सबसे अधिक प्रभावित इलाका है।

जियो

चंडीगढ़, 23 मई चंडीगढ़ में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 14 नए मामले सामने आये और इसके साथ ही केंद्र शासित क्षेत्र में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 233 हो गयी है ।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नये संक्रमित मामलों में 12 और 13 वर्ष के दो लड़के भी हैं और वे सभी बापूधाम कॉलोनी के निवासी हैं जो शहर का सबसे अधिक प्रभावित इलाका है।

बापूधाम कॉलोनी के 57 लोगों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।

बुलेटिन के अनुसार, अभी तक कुल 3,749 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,390 नमूनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है जबकि 133 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में वर्तमान में ऐसे 51 मरीज हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है।

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए दो माह के नवजात शिशु को उपचार के बाद पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च से छुट्टी दे दी गई।

अब तक शहर में कोरोना वायरस से तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 179 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका