हरियाणा में कोविड-19 के 64 नये मामलों में अमेरिका से लौटे लोग भी शामिल, कुल मामले 1,131 हुए

इसके साथ ही, राज्य में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,131 हो गये हैं।

जियो

चंडीगढ, 23 मई हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 64 नये मामले सामने आये, जिनमें हाल ही में अमेरिका से स्वदेश लाये गये 22 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

इसके साथ ही, राज्य में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,131 हो गये हैं।

राज्य के सर्वाधिक प्रभावित गुड़गांव, फरीदाबाद और सोनीपत जिलों में संक्रमण के 25 नये मामले सामने आये हैं।

इस हफ्ते की शुरूआत में अमेरिका से स्वदेश लाये गये 160 भारतीयों के समूह में कुल 76 लोग हरियाणा से थे। इन 76 लोगों में 22 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग बुलेटिन में कहा गया है कि हरियाणा में कोविड-19 के 365 मरीज उपचाररत हैं।

राज्य में संक्रमण से अब तक 16 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका