एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | महाराष्ट्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अबतक 1.21 लाख मामले दर्ज, 23 हजार से अधिक गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान विभिन्न नियमों को उल्लंघन करने के आरोप में राज्य में करीब 1.21 लाख मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 23 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को दी।
देश की खबरें | नायडू, बिरला ने मानसून सत्र को लेकर चर्चा की, दीर्घावधि विकल्प के रूप में ई-संसद की भी वकालत की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के मानसून सत्र के आयोजन को लेकर सोमवार को एक बैठक की जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के कारण सामाजिक दूरी बनाये रखने और आभासी संसद की संभावना जैसे विषयों एवं विकल्पों के बारे में चर्चा की । सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | सूक्ष्म लघु उद्यमों के लिये प्रधानमंत्री ने पेश किया चैंपियन्स प्रौद्योगिकी मंच
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनौतियों से जूझ रहे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) की मदद करने तथा उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी (चैंपियन) बनाने के लिये सोमवार को प्रौद्योगिकी मंच ‘चैंपियन्स’ की शुरुआत की।
जरुरी जानकारी | मूडीज ने भारत की रेटिंग घटाकर ‘बीएए3’ की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेटिंग एजेंसी मूडीज़ इनवेस्टर्स सर्विस ने सोमवार को भारत की सावरेन (राष्ट्रीय) रेटिंग को ‘बीएए2’ से घटाकर ‘बीएए3’ कर दिया। एजेंसी का कहना है कि निम्न आर्थिक वृद्धि और बिगड़ती वित्तीय स्थिति के चलते जोखिम कम करने वाली नीतियों के क्रियान्वयन में चुनौतियां खड़ी होंगी।
देश की खबरें | केपीसीसी अध्यक्ष पद की आधिकारिक कमान संभालने का कार्यक्रम टला, शिवकुमार ने बताया राजनीतिक साजिश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डी के शिवकुमार के आधिकारिक रूप से प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद संभालने का कार्यक्रम सोमवार को दूसरी बार टल गया, जिसके बाद उन्होंने “राजनीतिक साजिश” का आरोप लगाया। सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सभी राजनीतिक आयोजनों पर अस्थायी रोक लगा रखी है।
देश की खबरें | गुजरात में चक्रवात से निपटने के लिए एनडीआरएफ के 10 दल तैनात
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के तट पर तीन जून को चक्रवाती तूफान आने की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने सोमवार को निचले स्थानों पर रहने वालों को निकालने का आदेश दिया और आधा दर्जन से अधिक जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दस दल तैनात कर दिए।
जरुरी जानकारी | असम में कृषि क्षेत्र की समस्याओं को संबोधित करने के लिए किसान आयोग बनाने का सुझाव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लॉकडाउन के दौरान अर्थव्यवस्था को गति देने के उपाय सुझाने के लिए बनाई, असम आर्थिक सलाहकार समिति ने सोमवार को राज्य सरकार से सिफारिश की कि वह कृषि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए किसान आयोग बनाये।
देश की खबरें | मुंबई के धारावी में मई महीने में कोविड-19 के 1400 नये मामले सामने आए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में से एक धारावी में मई महीने के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के करीब 1,400 नये मामले सामने आए हैं। यह संख्या अप्रैल के मुकाबले 380 प्रतिशत अधिक है जिससे यहां के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
देश की खबरें | लॉकडाउन में कर्नाटक के मंदिरों को 600 करोड़ का नुकसान हुआ: मंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक राज्य के मुजराई विभाग के तहत आने वाले मंदिरों के राजस्व को लॉकडाउन के दौरान करीब 600 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। राज्य के मुजराई मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | हिमाचल: राज्य के भीतर बस सेवा शुरू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में दो माह के अंतराल के बाद राज्य के भीतर बस सेवा सोमवार से शुरू हो गई।
विदेश की खबरें | सात पूर्व विदेश मंत्रियों ने हांगकांग पर जॉनसन से वैश्विक गठजोड़ का अनुरोध किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के सात पूर्व विदेश मंत्रियों ने बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सरकार से अनुरोध किया कि चीन के नए सुरक्षा कानून की वजह से पैदा हुए हांगकांग संकट पर समन्वित प्रतिक्रिया के लिये वह एक वैश्विक गठजोड़ बनाए।
विदेश की खबरें | पाक विमान हादसा : फारेंसिक विशेषज्ञों ने अब तक 75 शवों की पहचान की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कराची में पिछले महीने एक विमान दुर्घटना में मारे गए 97 लोगों में से 75 शवों की पहचान डीएनए परीक्षणों के माध्यम से कर ली गयी है।
देश की खबरें | ओडिशा के 11 जिलों में इस महीने तक सप्ताहांत में बंद की घोषणा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी और जून में संक्रमण के चरम पर पहुंचने की आशंकाओं के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने राज्य के 11 जिलों में इस महीने सप्ताहांत में बंद की सोमवार को घोषणा की।
जरुरी जानकारी | मैक्स इंडिया को हेल्थकेयर संपत्तियों को मैक्स हेल्थकेयर में विलय करने को मंजूरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मैक्स इंडिया ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने मैक्स इंडिया की स्वास्थ्य सेवा परिसंपत्तियों को मैक्स हेल्थकेयर के साथ विलय करने और कंपनी के शेष बचे कारोबार को उसके अलग कर एडवेटा के साथ मिलाने की योजना को मंजूरी दे दी।
देश की खबरें | पंजाब सरकार ने शराब पर कोविड उपकर लगाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में शराब और महंगी होने वाली है क्योंकि राज्य सरकार ने शराब की बिक्री पर कोविड उपकर लगाने का फैसला किया।
जरुरी जानकारी | रिलायंस नेवल एण्ड इंजीनियरिंग के कर्जदाताओं ने कंपनी को बेचने के लिये रुचि पत्र आमंत्रित किये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस नेवल एण्ड इंजीनियरिंग लिमिटेड (आएनईएल) के कर्जदाताओं ने दिवाला एवं रिण शोधन अक्षमता संहिता के तहत कंपनी को बेचने के लिये इच्छुक खरीदार कंपनियों से रुचि पत्र आमंत्रित किये हैं।
देश की खबरें | केरल पहुंचा मानसून, कई इलाकों में भारी बारिश, कोझीकोड के लिए रेड अलर्ट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून के पहुंचने के साथ ही राज्य के कई हिस्सों में सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई, खासकर, कोझीकोड के वटकारा में। इसके बाद जिले के लिए दो दिन का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
देश की खबरें | एनएसजी के आठ कर्मी कोरोना से संक्रमित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आतंकवाद रोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के आठ कर्मियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।
देश की खबरें | जम्म-कश्मीर में वरिष्ठ नौकरशाह कोविड-19 से संक्रमित, 80 अन्य अधिकारियों को पृथक-वास में भेजा गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में एक वरिष्ठ नौकरशाह में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सचिवालय को विषाणुममुक्त किया गया और 80 सरकारी अधिकारियों तथा उनके संपर्क में आने वाले लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया है।
देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से आठ और मौतें, 271 नए मामले सामने आए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से संक्रमित आठ और लोगों की मौत से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 253 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।