जरुरी जानकारी | सूक्ष्म लघु उद्यमों के लिये प्रधानमंत्री ने पेश किया चैंपियन्स प्रौद्योगिकी मंच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनौतियों से जूझ रहे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) की मदद करने तथा उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी (चैंपियन) बनाने के लिये सोमवार को प्रौद्योगिकी मंच ‘चैंपियन्स’ की शुरुआत की।

नयी दिल्ली, एक जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनौतियों से जूझ रहे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) की मदद करने तथा उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी (चैंपियन) बनाने के लिये सोमवार को प्रौद्योगिकी मंच ‘चैंपियन्स’ की शुरुआत की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उन्होंने चैंपियन्स यानी क्रियेशन एंड हार्मोनियस एप्लीकेशन ऑफ मॉर्डन प्रोसेसेज फॉर इंक्रीजिंग दी आउटपुट एंड नेशनल स्ट्रेंथ नाम के पोर्टल को शुरू किया। इस मौके पर उनके साथ भूतल परिवहन एवं एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

बयान में कहा गया कि यह पोर्टल एमएसएमई की छोटी-छोटी इकाइयों की हर तरह से मदद कर उन्हें चैंपियन बनायेगा। यह का पहला ऐसा पोर्टल है, जिसे भारत सरकार की मुख्य केन्द्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपी ग्राम्स) से जोड़ा गया है। इससे शिकायतों को निपटाने की व्यवस्था तेज होगी।

बयान के अनुसार, पोर्टल को कृत्रिम मेधा (आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस), डेटा एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग से लैस किया गया है। इससे कारोबारियों की शिकायत के बिना भी उनकी समस्या निपटायी जा सकेगी।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

बयान के अनुसार, चैंपियन्स पोर्टल के जरिये एमएसएमई क्षेत्र की कई तरह की समस्याओं व शिकायतों का निवारण किया जायेगा। कोरोना वायरस महामारी के दौरान पूंजी की कमी, श्रमशक्ति की किल्लत, जरूरी अनुमतियों जैसी समस्याएं इस पोर्टल के माध्यम से निपटाई जा सकेंगी।

इसके लिये यहां एमएसएमई सचिव के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसके अलावा देश भर में विभिन्न राज्यों में 68 स्थानीय नियंत्रण कक्ष बनाये गये हैं जो पोर्टल से जुड़े हुए हैं।

इस पोर्टल की शुरुआत के साथ ही सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कोई भी फाइल (आवेदन) 72 घंटे से ज्यादा समय तक उनके पास ना रहें।

यह पोर्टल एमएसएमई को व्यक्तिगत सुरक्षा परिधान (पीपीई), मास्क जैसे चिकित्सा उपकरणों के विनिर्माण समेत अन्य नये अवसरों की भी जानकारी देगा। पोर्टल विनिर्मित वस्तुओं की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपूर्ति में भी एमएसएमई की मदद करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान