देश की खबरें | एनएसजी के आठ कर्मी कोरोना से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आतंकवाद रोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के आठ कर्मियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

जियो

नयी दिल्ली, एक जून आतंकवाद रोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के आठ कर्मियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के मुंबई में सोमवार को 34 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1805 हुई: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

  उन्होंने कहा कि ये कर्मी बल की कमांडो इकाई से संबद्ध नहीं हैं। कमांडो इकाई को 'ब्लैक कैट' भी कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि एनएसजी के आठ कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है और उन्हें ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | कानपुर मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ आरती लालचंदानी ने तब्लीगी जमात के सदस्यों को कहा 'आतंकवादी', सीएम योगी के बारे में कही ये बात- देखें वीडियो.

अधिकारियों ने कहा कि ये कर्मी प्रशासनिक कार्यों से जुड़े हैं।

बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन आठ कर्मियों में संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे थे।

इस बल में संक्रमण के कुल नौ मामले सामने आए हैं। इससे पहले पिछले महीने 33 वर्षीय एक मेडिकल स्टाफ के संक्रमित होने का पता चला था।

उन्होंने बताया कि वह स्टाफ अब स्वस्थ हो गया है।

एनएसजी की स्थापना 1984 में की गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान