देश की खबरें | पंजाब सरकार ने शराब पर कोविड उपकर लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में शराब और महंगी होने वाली है क्योंकि राज्य सरकार ने शराब की बिक्री पर कोविड उपकर लगाने का फैसला किया।

जियो

चंडीगढ़, एक जून पंजाब में शराब और महंगी होने वाली है क्योंकि राज्य सरकार ने शराब की बिक्री पर कोविड उपकर लगाने का फैसला किया।

पंजाब सरकार ने शराब की किस्मों के आधार पर शराब पर दो रुपये से 50 रुपये तक अतिरिक्त आबकारी शुल्क को बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के मुंबई में सोमवार को 34 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1805 हुई: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस कदम से राज्य सरकार को मौजूदा वित्तीय वर्ष में 145 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व जुटाने में मदद मिलेगी ।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘कोरोना वायरस महामारी और लंबे समय तक चले लॉकडाउन के कारण राज्य के राजस्व को हुए भारी नुकसान को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने एक जून से शराब पर कोविड उपकर लगाने को मंजूरी दे दी हैं।’’

यह भी पढ़े | कानपुर मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ आरती लालचंदानी ने तब्लीगी जमात के सदस्यों को कहा 'आतंकवादी', सीएम योगी के बारे में कही ये बात- देखें वीडियो.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए राज्य 26,000 करोड़ रुपये के राजस्व की कमी का सामना कर रहा है, जो कि बजट के कुल राजस्व आकलन का 30 प्रतिशत है । ऐसे में अतिरिक्त राजस्व पैदा करने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने जरूरी हैं।

उन्होंने मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान शराब पर अतिरिक्त आबकारी शुल्क लगाने के लिए 12 मई को गठित मंत्रियों के समूह की सिफारिशें स्वीकार ली ।

सिंह ने कहा कि जुटाए गए अतिरिक्त कर का इस्तेमाल कोविड-19 से जुड़े खर्च पर होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\