देश की खबरें | लॉकडाउन में कर्नाटक के मंदिरों को 600 करोड़ का नुकसान हुआ: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक राज्य के मुजराई विभाग के तहत आने वाले मंदिरों के राजस्व को लॉकडाउन के दौरान करीब 600 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। राज्य के मुजराई मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जियो

मंगलुरु, एक जून कर्नाटक राज्य के मुजराई विभाग के तहत आने वाले मंदिरों के राजस्व को लॉकडाउन के दौरान करीब 600 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। राज्य के मुजराई मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य में मुजराई (हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ प्रबंधन) विभाग के तहत लगभग 300 मंदिरों को अपनी वार्षिक आय के लगभग 35 प्रतिशत की क्षति हुई है।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: CBI के दो अधिकारी COVID-19 की चपेट में, किया गया क्वारंटाइन.

राज्य सरकार ने मंदिरों को सोमवार से फिर से खोलने की अनुमति दी थी लेकिन बाद में केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए इसे आठ जून के लिए स्थगित कर दिया।      

मंत्री ने कहा कि मंदिरों में होने वाले सप्तपदी सामूहिक विवाह कार्यक्रम लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दिए गए। अब वे सरकार द्वारा जारी किए गए नए दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।     

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के मुंबई में सोमवार को 34 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1805 हुई: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

  मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दे दी है।       उन्होंने कहा कि शादियां अलग-अलग समय पर 50 लोगों की उपस्थिति में आयोजित की जा सकती हैं।

मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान दक्षिण कन्नड़ में मंदिरों की तरफ से लगभग भोजन के करीब पांच लाख पैकेट वितरित किए गए थे।      

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\