देश की खबरें | ओडिशा के 11 जिलों में इस महीने तक सप्ताहांत में बंद की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी और जून में संक्रमण के चरम पर पहुंचने की आशंकाओं के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने राज्य के 11 जिलों में इस महीने सप्ताहांत में बंद की सोमवार को घोषणा की।

जियो

भुवनेश्वर, एक जून कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी और जून में संक्रमण के चरम पर पहुंचने की आशंकाओं के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने राज्य के 11 जिलों में इस महीने सप्ताहांत में बंद की सोमवार को घोषणा की।

राज्य सरकार ने लॉकडाउन में रियायत के बाद बड़ी संख्या में लोगों के बाहर निकलने को भांपते हुए यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के मुंबई में सोमवार को 34 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1805 हुई: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने कहा कि राज्य सरकार ने महीने के अंत तक समूचे प्रदेश में सार्वजनिक जमावड़े पर रोक लगा दी है।

उन्होंने कहा, "स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर सहित शैक्षणिक संस्थान जुलाई के अंत तक बंद रहेंगे, जबकि 30 जून तक भक्तों के लिए सभी पूजा स्थल बंद रहेंगे। इसी तरह शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल और जिम भी जून के अंत तक बंद रहेंगे।”

यह भी पढ़े | कानपुर मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ आरती लालचंदानी ने तब्लीगी जमात के सदस्यों को कहा 'आतंकवादी', सीएम योगी के बारे में कही ये बात- देखें वीडियो.

उन्होंने कहा कि केवल 30 प्रतिशत ग्राहकों के साथ होटलों को खोलने की अनुमति दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि सप्ताहांत के दो दिनों का बंद बोलांगीर, नयागढ़ और नौ तटीय जिलों खुर्दा, कटक, पुरी, केंद्रपाड़ा और बालासोर में लागू होगा। इन जिलों में संक्रमण के मामलों की अधिकता देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आवश्यक सेवाओं के अलावा इन जिलों में सप्ताहांत में सबकुछ बंद रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान