एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली दमकल सेवा का कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली अग्निशमन सेवा के नियंत्रण कक्ष में कार्यरत 44 वर्ष के एक टेलीफोन ऑपरेटर के शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसके बाद दफ्तर को संक्रमणमुक्त किया गया है।

देश की खबरें | भारत में रात सवा नौ बजे तक कोविड-19 से जुड़े भाषा के आंकड़े

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संबंधित सरकारों की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों में रात सवा नौ (9:15) बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमण/मौत के आंकड़े इस प्रकार हैं :

देश की खबरें | न्यायालय प्रवासियों को उनके गंतव्य पहुंचाने केन्द्र, राज्यों को 15 दिन का वक्त देने पर विचार कर रहा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय , कोविड-19 की वजह से अपने घर लौटने के इच्छुक सभी प्रवासी कामगारों को उनके पैतृक स्थान पहुंचाने के लिये केन्द्र और राज्य सरकारों को 15 दिन का वक्त देने के बारे में सोच रहा है। न्यायालय ने कहा कि प्राधिकारियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने सहित कल्यणकारी उपायों के लाभ देने के लिये इन सभी कामगारों का पंजीकरण करना चाहिए।

देश की खबरें | सतपाल महाराज पृथकवास नियम उल्लंघन मामला : उच्च न्यायालय ने केंद्र और राज्य से जवाब मांगा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए तय दिशानिर्देशों का प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा उल्लंघन किए जाने का दावा करने वाली एक जनहित याचिका पर राज्य और केंद्र सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा।

देश की खबरें | मानसून का आगे बढ़ना जारी, अगले पांच दिन नहीं चलेगी लू

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को वर्षा हुई जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के दौरान लू नहीं चलने और तथा अगले सप्ताह से मध्य और दक्षिण भारत में मानसून के जोर पकड़ने की उम्मीद जतायी।

देश की खबरें | बीच वाली सीट खाली रखने संबंधी जनहित याचिका: विशेषज्ञ विमानन समिति ने अदालत को सौंपी रिपोर्ट

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन मंत्रालय की एक विशेषज्ञ समिति ने बम्बई उच्च न्यायालय से शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के केवल छू लेने से संक्रमण नहीं फैलता।

देश की खबरें | राजस्थान में कोविड-19 से पांच और की मौत, 222 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को पांच और मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालो की संख्या 218 हो गई है।

देश की खबरें | न्यायालय ने प्रवासी श्रमिकों से संबंधित मामले में एनएचआरसी को हस्तक्षेप करने की अनुमति दी

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने कोरोना वायरस के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों की परेशानियों से संबंधित मामले में शुक्रवार को मानवाधिकार निकाय एनएचआरसी को हस्तक्षेप करने की अनुमति प्रदान कर दी।

देश की खबरें | भारत में एक हफ्ते में कोविड-19 के मामले 61,000 बढ़े, विशेषज्ञों ने जताई गहरी चिंता

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में अनेक क्षेत्र खुलने के बीच कोविड-19 के संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है और पिछले एक सप्ताह में करीब 61,000 मामलों का उछाल आया है जिसके बाद चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों को लगता है कि अगर हालात नियंत्रण से बाहर हुए तो लॉकडाउन फिर लगाना पड़ सकता है।

देश की खबरें | सूचना तकनीक पर संसदीय समिति 17 जून को करेगी बैठक, आरोग्य सेतु ऐप, डाटा सुरक्षा पर होगी चर्चा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूचना तकनीक पर संसदीय समिति 17 जून को बैठक करने वाली है जिसमें सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों को बुलाया जाएगा। इसमें अधिकारी आरोग्य सेतु ऐप और डाटा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और नागरिकों की निजता के विषय पर अवगत कराएंगे ।

विदेश की खबरें | बीजिंग में कोविड-19 की पाबंदियों में और ढील दी गई, वुहान में अब एक भी मरीज नहीं

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बीजिंग ने अपनी कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया के स्तर को कम करने का फैसला शुक्रवार को लिया जिसके बाद चीन की राजधानी में हालात सामान्य होने की उम्मीद है।

देश की खबरें | कुछ कर्मियों ने ‘भावनाओं’ में बहकर चीनी सामान के बहिष्कार की घोषणा की : सीआरपीएफ

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कश्मीर में उसके कुछ कर्मियों ने चीनी सामानों के बहिष्कार की घोषणा की है, जैसा कि एक वीडियो में दिख रहा है।

देश की खबरें | किसान विरोधी है खट्टर सरकार की ‘राइस शूट’ नीति: सुरजेवाला

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार की ‘राइस शूट’ नीति को किसान विरोधी करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि यह किसानों को धान की खेती से रोकने का एक और कदम है।

जरुरी जानकारी | नोएडा की रेडिमेड इकाइयों ने राज्य सरकार से कहा, कामकाज शुरू करने के लिये दो लाख कर्मचारियों की जरूरत

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नोएडा एपेरल एक्सपोर्ट सेंटर (एनएईसी) ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर कामगारों की कमी की समस्या पर ध्यान देने को कहा है। कोविड-19 महामारी के कारण भारी संख्या में प्रवासी मजदूरों के अपने घरों को वापस जाने से श्रमिकों की कमी हो गयी है जिससे परिधान इकाइयां सुचारू तरीके से कामकाज शुरू नहीं कर पा रही हैं।

देश की खबरें | कर्नाटक में एक दिन में कोविड-19 के 515 मामले सामने आए

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में एक दिन में कोविड-19 के 500 से अधिक मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,835 हो गई है।

देश की खबरें | लद्दाख में सैन्य गतिरोध : भारत, चीन वार्ता के जरिये मतभेदों को दूर करने पर हुए सहमत

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में अपने सैन्य गतिरोध को लेकर शुक्रवार को राजनयिक वार्ता की। साथ ही, दोनों देश राजनयिक वार्ता के जरिये मतभेदों को दूर करने पर सहमत हुए।

देश की खबरें | कोविड-19: हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के छह नए मामले, कुल संख्या 390

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में हाल ही में दिल्ली से लौटे एक जोड़े और 40 वर्षीय एक व्यक्ति समेत छह लोगों में शुक्रवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 390 हो गई।

जरुरी जानकारी | छोटे शहरों, पूर्वोत्तर में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने को 500 करोड़ रु. का कोष बनाएगा आरबीआई

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक ने छोटे शहरों और पूर्वोत्तर राज्यों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये का भुगतान संरचना विकास कोष (पीआईडीएफ) बनाने की घोषणा की है। इसके तहत छोटे शहरों और पूर्वोत्तर राज्यों में पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) उपकरण लगाए जाएंगे।

खेल की खबरें | अंजू जैन और देविका बड़ौदा महिला टीम के कोचिंग स्टाफ में

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंजू जैन और देविका पालशिखर को शुक्रवार को बड़ौदा महिला क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ में शामिल किया गया।

देश की खबरें | गुजरात में विधायकों के इस्तीफे पर कांग्रेस का आरोप: भाजपा के डीएनए में है खरीद-फरोख्त का वायरस

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने गुजरात में अपने कुछ विधायकों के इस्तीफा देने को लेकर शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि खरीद-फरोख्त का वायरस सत्तारूढ़ दल के डीएनए में है।

Categories