विदेश की खबरें | बीजिंग में कोविड-19 की पाबंदियों में और ढील दी गई, वुहान में अब एक भी मरीज नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बीजिंग ने अपनी कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया के स्तर को कम करने का फैसला शुक्रवार को लिया जिसके बाद चीन की राजधानी में हालात सामान्य होने की उम्मीद है।

बीजिंग/वुहान, पांच जून बीजिंग ने अपनी कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया के स्तर को कम करने का फैसला शुक्रवार को लिया जिसके बाद चीन की राजधानी में हालात सामान्य होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही महामारी के केंद्र रहे वुहान में सभी संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़े | अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने COVID-19 को लेकर कहा- वैक्सीन को लेकर जल्द दे सकतें हैं Good News.

एक करोड़ लोगों की जांच होने के बाद अब वुहान में संक्रमण का कोई मामला नहीं है।

एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को घोषणा की कि बीजिंग महामारी के प्रति अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया को शनिवार से शुरू करते हुए दूसरे स्तर से तीसरे पर ले आएगा।

यह भी पढ़े | जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन, पुलिस के धक्के से 75 साल के शख्स का फटा सिर, हालात गंभीर- VIDEO वायरल होने पर दो पुलिस वाले निलंबित.

बीजिंग के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने 17 मई को कहा था कि मास्क लगाना बहुत जरूरी नहीं है।

शुक्रवार को बीजिंग निकाय सरकार ने कहा कि हुबेई प्रांत के लोगों के लिए विमान और ट्रेन के टिकट खरीदने पर पाबंदी को हटा लिया जाएगा।

हालांकि उच्च और माध्यम खतरे वाले स्थानों पर पाबंदी जारी रहेगी।

बीजिंग निकाय सरकार के उप महासचिव चेन बेई ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बीजिंग के रिहायशी स्थानों में अब लोगों का तापमान नहीं मापा जाएगा हालांकि पंजीकरण अभी भी जरूरी होगा।

पर्यटन सेक्टर में बीजिंग कुछ नियमों के साथ स्थानीय स्तर पर सामूहिक यात्रा की अनुमति देगा।

बाहर से देश के भीतर आने वाले और देश से बाहर जाने वाले पर्यटकों पर पाबंदी जारी रहेगी।

निकाय सरकार के अनुसार सम्मेलन, प्रदर्शनी, खेल और मनोरंजन के आयोजन कुछ प्रतिबंधों के साथ किए जा सकेंगे।

स्कूलों में पठन पाठन विधिवत चालू रहेगा और मास्क लगाना अनिवार्य नहीं होगा।

प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को कहा कि हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के सभी मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज