देश की खबरें | कुछ कर्मियों ने ‘भावनाओं’ में बहकर चीनी सामान के बहिष्कार की घोषणा की : सीआरपीएफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कश्मीर में उसके कुछ कर्मियों ने चीनी सामानों के बहिष्कार की घोषणा की है, जैसा कि एक वीडियो में दिख रहा है।

जियो

नयी दिल्ली, पांच जून केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कश्मीर में उसके कुछ कर्मियों ने चीनी सामानों के बहिष्कार की घोषणा की है, जैसा कि एक वीडियो में दिख रहा है।

सीआरपीएफ के अनुसार, इस वीडियो में ये लोग ‘भावुक’ होकर चीनी सामान के बहिष्कार का संकल्प लेते दिख रहे हैं जबकि यह बल का आधिकारिक रूख नहीं है।

यह भी पढ़े | केरल के मल्लपुरम में मेनका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, गर्भवती हथिनी की मौत पर दिया था बयान.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर लोगों का एक समूह खुले मैदान में एक पंक्ति में वर्दी पहने हुए दिखाई देता है और खाने, पीने, इलेक्ट्रॉनिक और संचार सामान जैसे चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए हाथ उठाकर हिंदी में शपथ लेता है।

अधिकारियों ने कहा कि उत्तर कश्मीर के सोपोर में बल के एक शिविर में दो जून को यह कथित घटना हुई जिसकी वजह से सीआरपीएफ को एक बयान जारी करना पड़ा। बयान में कहा गया है, ‘‘सीआरपीएफ के कुछ जवानों के संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे विदेशी वस्तुओं का उपयोग नहीं करने की प्रतिज्ञा ले रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | मेनका गांधी के खिलाफ मल्लपुरम में FIR दर्ज, हथिनी की मौत पर दिया था बयान: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘यह सीआरपीएफ का आधिकारिक रुख नहीं है और कश्मीर स्थित एक इकाई के कुछ कर्मियों ने भावनाओं में बह कर स्थानीय स्तर पर यह संकल्प लिया।’’

सीआरपीएफ के प्रवक्ता उप महानिरीक्षक एम धिनकरन द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘‘हम मामले को देख रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\