देश की खबरें | कर्नाटक में एक दिन में कोविड-19 के 515 मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में एक दिन में कोविड-19 के 500 से अधिक मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,835 हो गई है।

जियो

बेंगलुरु, पांच जून कर्नाटक में एक दिन में कोविड-19 के 500 से अधिक मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,835 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | केरल के मल्लपुरम में मेनका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, गर्भवती हथिनी की मौत पर दिया था बयान.

संक्रमण के नए 515 मामलों में से 482 संक्रमित दूसरे राज्यों से लौट कर आए लोग हैं।

इनमें से 471 लोग महाराष्ट्र से कर्नाटक वापस आए हैं।

यह भी पढ़े | मेनका गांधी के खिलाफ मल्लपुरम में FIR दर्ज, हथिनी की मौत पर दिया था बयान: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उडुपी जिले में आज कोरोना वायरस संक्रमण के दो सौ से अधिक मामले सामने आए।

जिले में अब तक 768 मामले सामने आ चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि कर्नाटक में पांच जून की शाम तक कोविड-19 के कुल 4,835 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 57 मरीजों की मौत हो गई और 1688 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए।

बुलेटिन के अनुसार , राज्य में अभी कोविड-19 के 3,088 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 3,075 मरीज निर्दिष्ट अस्पतालों में पृथक-वास में रखे गए हैं और उनकी हालत स्थिर है जबकि 13 मरीज गहन चिकित्सा कक्ष में हैं।

शुक्रवार को 83 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, कुल 4,835 मामलों में से 93 प्रतिशत ऐसे हैं जिनमें लक्षण नहीं हैं।

ताजा सामने आए मामलों में से 471 महाराष्ट्र से, तीन दिल्ली से, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और हरियाणा से दो-दो और तमिलनाडु से एक व्यक्ति राज्य में वापस आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी