देश की खबरें | किसान विरोधी है खट्टर सरकार की ‘राइस शूट’ नीति: सुरजेवाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार की ‘राइस शूट’ नीति को किसान विरोधी करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि यह किसानों को धान की खेती से रोकने का एक और कदम है।
चंडीगढ़, पांच जून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार की ‘राइस शूट’ नीति को किसान विरोधी करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि यह किसानों को धान की खेती से रोकने का एक और कदम है।
जनहित के मुद्दों पर खट्टर को सार्वजनिक बहस की चुनौती देते हुए उन्होंने यह दावा भी किया कि कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला और यमुनानगर जिले इस नीति के कारण बुरी तरह प्रभावित होंगे।
यह भी पढ़े | केरल के मल्लपुरम में मेनका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, गर्भवती हथिनी की मौत पर दिया था बयान.
‘राइस शूट’ नीति के तहत सिंचाई विभाग किसानों की धान की फसल के लिए सीमित समय तक नहरों को खोलता है।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह इस सरकार का एक और ऐसा किसान विरोधी कदम है जो धान की खेती को रोक देगा।’’
कृषि विभाग को आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर साल करीब 35.13 लाख एकड़ भूमि पर धान की खेती की जाती है और राज्य लगभग 50 लाख टन धान पैदा करता है।
उन्होंने कहा कि तीन जून को जारी की गई ताजा ‘राइस शूट’ नीति से लगता है कि सरकार धान की खेती को पूरी तरह खत्म करना चाहती है।
सुरजेवाला के मुताबिक खट्टर सरकार की नयी नीति के तहत प्रति एकड़ शुल्क 100 प्रतिशत बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया है तथा पूरे राज्य में नहरों का पानी का उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)