एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | खेल संहिता का पालन किये बिना खेल महासंघों को अस्थायी मान्यता की अनुमति नहीं देंगे : अदालत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि यह जाने बिना कि राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) खेल संहिता का पालन कर रहे हैं या नहीं उन्हें अस्थायी मान्यता प्रदान करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
विदेश की खबरें | कोविड-19 रोगियों के गंध और स्वाद महूसूस नहीं करने के लक्षण समय के साथ चले जाते हैं: वैज्ञानिक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वैज्ञानिकों ने कोविड-19 संक्रमितों में गंध और स्वाद महसूस नहीं होने के लक्षणों का अध्ययन किया है और पता लगाया है कि करीब आधे रोगियों में ये लक्षण चार सप्ताह के बाद चले जाते हैं।
देश की खबरें | भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी की जांच में कोविड-19 की पुष्टि
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी की सांसद लॉकेट चटर्जी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।
विदेश की खबरें | यूएई में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिये नौ और उड़ानें परिचालित करेगा भारत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लागू यात्रा पाबंदियों के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे अपने नागरिकों को वहां से लाने के लिये भारत नौ और उड़ानें परिचालित करेगा।
देश की खबरें | निजी इकाइयों को ट्रेन परिचालन की अनुमति के विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की युवा इकाई ने 109 रेल मार्गों पर ट्रेन चलाने के लिए निजी इकाइयों को अनुमति दिए जाने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया।
देश की खबरें | ओड़िशा में एक दिन में कोविड-19 के 561 नये मामले सामने आये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओड़िशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 561 नये मामले सामने आये जो एक दिन का सर्वाधिक है । इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 8106 हो गयी है । संक्रमण से दो और लोगों की मौत के साथ राज्य में मरने वालों की संख्या 29 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
देश की खबरें | दंगे में मारे गए नौ लोगों को ‘जय श्री राम’ कहने को मजबूर किया गया था: पुलिस ने अदालत को बताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने एक अदालत में दाखिल अपने आरोपपत्र में कहा है कि फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान कुछ दंगाई वाट्सऐप ग्रुप के जरिए आपस में संपर्क में थे और ‘जय श्री राम’ नहीं कहने पर उन्होंने नौ मुसलमानों को मार डाला ।
देश की खबरें | एक युग का अंतः शोक में डूबा फिल्म जगत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सबकी चहेती ‘मास्टरजी’ सरोज खान के चले जाने से पूरा फिल्म जगत शोक में डूबा हुआ है। अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, शाहरूख खान और अन्य बड़े अभिनेता इस शोक की घड़ी में याद कर रहे हैं कि कैसे उनके करियर में मास्टरजी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
जरुरी जानकारी | सरकार विनिवेश लक्ष्य हासिल करने के लिये रणनीतिक बिक्री पर ध्यान देगी: दीपम सचिव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार चालू वित्त वर्ष में केंद्रीय लोक उपक्रमों में हिस्सेदारी बिक्री के जरिये 1.20 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य हासिल करने के लिये रणनीतिक बिक्री पर ध्यान देगी। निवेश और लोक परिसपंत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने शुक्रवार को यह कहा।
देश की खबरें | स्वास्थ्य मंत्रालय ने कर्नाटक में कोविड-19 से निपटने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका की प्रशंसा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक में मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) कोविड-19 से निपटने में ‘‘राज्य की सफलता में अहम स्तम्भ’’ बनकर सामने आई हैं।
विदेश की खबरें | कोविड-19: मुंह और ग्रसनी स्राव की जांच ला सकती है गलत नेगेटिव परिणामों में कमी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 जांच में कई बार समस्या यह होती है कि बीमारी से उबर चुके प्रतीत होने वाले लोगों की नाक के म्यूकस की रिपोर्ट नेगेटिव आ जाती है, जबकि असल में वे संक्रमित होते हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने अब कहा है कि यदि मुंह और ग्रसनी के स्राव की जांच की जाए तो इस तरह के जोखिम से राहत मिल सकती है।
विदेश की खबरें | अमेरिका ने पाकिस्तान को 100 वेंटिलेटर दिए दान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने की जिद्दोजहद में लगे पाकिस्तान को अमेरिका ने 30 लाख डॉलर मूल्य के 100 वेंटिलेटर दिए हैं।
जरुरी जानकारी | ‘सरकारी कंपनियों की एए रेटिंग वाली प्रतिभूतियों को शामिल करने पर विचार कर सकता है भारत बांड ईटीएफ’
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कॉरपोरेट बांड के लिये देश का पहला एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) भारत बांड ईटीएफ आने वाले समय में सरकारी कंपनियों की एए रेटिंग वाली प्रतिभूतियों को शामिल करने पर विचार कर सकता है। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) सचिव तुहिन कांत पांडेय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
देश की खबरें | मप्र उच्च न्यायालय भवन में गैस सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ "नीचे गिरा", तीन घायल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के मुख्य भवन में शुक्रवार दोपहर अग्निशामक गैस का करीब डेढ़ क्विंटल वजनी सिलेंडर कथित तौर पर जोरदार आवाज के साथ नीचे गिर गया। अग्निशमन सेवा प्रदान करने वाली एक निजी कंपनी के तीन कर्मचारी इस हादसे में घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने एनएलएसआईयू में कर्नाटक के छात्रों को 25 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ याचिका अस्वीकार की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बेंगलुरु स्थित ‘नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी’ (एनएलएसआईयू) में कर्नाटक के स्थायी निवासियों को 25 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी राज्य सरकार के फैसले की संवैधानिक वैधता को चुनौती वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री के लद्दाख दौरे पर नड्डा ने कहा : सही नेतृत्व कार्यपथ पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और चीन की सेनाओं में जारी गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुक्रवार के लद्दाख दौरे की भाजपा नेताओं ने प्रशंसा की। पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि ‘‘उनके शब्द 130 करोड़ भारतीयों की भावनाओं के शब्द हैं और हमारे सशस्त्र बलों के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा।’’
देश की खबरें | राजस्थान: पुराने विवाद में भतीजे ने डंडे से मारकर की चाचा की हत्या
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बूंदी जिले के रलायता गांव में एक पुराने विवाद में 42 वर्षीय एक व्यक्ति पर उसके भतीजे ने कथित तौर पर डंडे से हमला कर दिया जिससे व्यक्ति की मौत हो गई।
देश की खबरें | केरल में आठ महीने की बच्ची पर हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोच्चि जिले में त्रिपुनितुरा के निकट एक गांव में, अपनी पत्नी से छीन कर आठ महीने की बेटी पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 178 अंक और चढ़ा, निफ्टी 10,600 अंक के पार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 178 अंक मजबूत हुआ।
जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे की बढ़त के साथ 74.66 प्रति डॉलर पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के टीके को लेकर सकारात्मक खबरों के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी तथा डॉलर के कमजोर होने से शुक्रवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे की तेजी के साथ 74.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।