विदेश की खबरें | कोविड-19 रोगियों के गंध और स्वाद महूसूस नहीं करने के लक्षण समय के साथ चले जाते हैं: वैज्ञानिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वैज्ञानिकों ने कोविड-19 संक्रमितों में गंध और स्वाद महसूस नहीं होने के लक्षणों का अध्ययन किया है और पता लगाया है कि करीब आधे रोगियों में ये लक्षण चार सप्ताह के बाद चले जाते हैं।

लंदन, तीन जुलाई वैज्ञानिकों ने कोविड-19 संक्रमितों में गंध और स्वाद महसूस नहीं होने के लक्षणों का अध्ययन किया है और पता लगाया है कि करीब आधे रोगियों में ये लक्षण चार सप्ताह के बाद चले जाते हैं।

ब्रिटेन के गाईज एंड सेंट थॉमस अस्पतालों के अनुसंधानकर्ताओं समेत वैज्ञानिकों ने 202 रोगियों पर सर्वे के आधार पर अध्ययन किया जिनमें 103 महिलाएं थीं और रोगियों की औसत उम्र 56 साल थी।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पंजाब में ट्रेन और सिख तीर्थयात्रियों की बस के बीच भीषण टक्कर, कम से कम 20 की मौत.

वैज्ञानिकों ने देखा कि सूंघ नहीं पाने और स्वाद नहीं ले पाने के लक्षण दिखने के चार सप्ताह बाद 55 रोगियों ने ये लक्षण पूरी तरह समाप्त होने की बात कही।

पत्रिका जामा ओटोलैरिंगोलॉजी-हैड एंड नेक सर्जरी में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार 202 रोगियों में से 46 में एक महीने के अंदर सुधार दिखाई दिया और केवल 12 में लक्षण बने रहे या बिगड़ गये।

यह भी पढ़े | Worldwide Covid-19 Pandemic Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 1.08 करोड़ के पार, मृतकों की संख्या 5,20 लाख से अधिक.

वैज्ञानिकों ने कहा कि लंबे समय तक गंध या स्वाद महसूस नहीं कर पाने का सार्स-सीओवी2 के संक्रमण से संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 में सूंघने या स्वाद संबंधी समस्या नाक में अवरोध से जुड़ी हो सकती है या इसका नाक में सूंघने का काम करने वाली झिल्ली (ओलफैक्ट्री म्यूकोसा) और इससे जुड़ी एक तंत्रिका कोशिका पर सीधा असर हो सकता है जिसकी वजह से लक्षण होते हैं।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि अधिकतर मामलों में समय के साथ स्वाद या गंध महसूस नहीं कर पाने के लक्षणों में सुधार होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\