विदेश की खबरें | कोविड-19: मुंह और ग्रसनी स्राव की जांच ला सकती है गलत नेगेटिव परिणामों में कमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 जांच में कई बार समस्या यह होती है कि बीमारी से उबर चुके प्रतीत होने वाले लोगों की नाक के म्यूकस की रिपोर्ट नेगेटिव आ जाती है, जबकि असल में वे संक्रमित होते हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने अब कहा है कि यदि मुंह और ग्रसनी के स्राव की जांच की जाए तो इस तरह के जोखिम से राहत मिल सकती है।

बीजिंग, तीन जुलाई कोविड-19 जांच में कई बार समस्या यह होती है कि बीमारी से उबर चुके प्रतीत होने वाले लोगों की नाक के म्यूकस की रिपोर्ट नेगेटिव आ जाती है, जबकि असल में वे संक्रमित होते हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने अब कहा है कि यदि मुंह और ग्रसनी के स्राव की जांच की जाए तो इस तरह के जोखिम से राहत मिल सकती है।

ग्रसनी यानी फैरिंक्स आहार नाल का अंग होती है।

यह भी पढ़े | Worldwide Covid-19 Pandemic Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 1.08 करोड़ के पार, मृतकों की संख्या 5,20 लाख से अधिक.

‘जर्नल ऑफ डेंटल रिसर्च’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, कई रोगी ऐसे मिले जिनकी जांच रिपोर्ट नाक के म्यूकस के विश्लेषण के बाद नेगेटिव आई, जबकि मुंह और ग्रसनी के स्राव की जांच किए जाने पर वे संक्रमित पाए गए।

चीन की हुआजोंग यूनिवसिर्टी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, अध्ययन में 75 ऐसे रोगियों को शामिल किया गया जिन्हें अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी हो चुकी थी और जिनकी लगातार दो बार की गई न्यूक्लेइक एसिड जांच नेगेटिव आई थी।

यह भी पढ़े | चीन ने भारतीय उत्पादों के खिलाफ नहीं उठाया कोई प्रतिबंधात्मक और भेदभावपूर्ण कदम.

उन्होंने कहा कि इन लोगों की जांच मुंह और ग्रसनी स्राव के माध्यम से की गई तो इनमें से कई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि मुंह और ग्रसनी स्राव की जांच से गलत नेगेटिव रिपोर्ट आने के जोखिम को कम किया जा सकता है, जबकि नाक के म्यूकस की जांच से निष्कर्ष पर पहुंचने पर, हो सकता है कि ऐसे लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल जाए जिनमें संक्रमण पूरी तरह दूर न हुआ हो और फिर घर जाने के बाद उनसे दूसरों को संक्रमण फैल जाए।

उन्होंने कहा कि मुंह और ग्रसनी स्राव की जांच में सटीकता अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\